Lucknow News: अपना खून देकर दूसरों की जान बचाने में यूपी वाले सबसे आगे, 2023 में बनाया रिकार्ड

Lucknow News: साल 2023 में उत्तर प्रदेश की 14.61% आबादी ने रक्तदान किया। उत्तर प्रदेश के बाद रक्त दान में महाराष्ट्र दूसरे और गुजराज तीसरे पायदान पर रहा।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-13 03:45 GMT

Blood Donation in UP (Pic: Social Media)

Lucknow News: अपना खून देकर औरों की जान बचाने वालों में उत्तर प्रदेश के लोगों ने बड़ा दिल दिखाया है। रक्त दान करने में प्रदेश का कोई मुकाबला नहीं है। साल 2023 में राज्य की 14.61 प्रतिशत आबादी ने रक्तदान किया। ये आंकड़ा देश के अन्य राज्यों में सबसे ज्यादा है। यूपी के बाद दूसरे पायदान पर महाराष्ट्र और तीसरे पर गुजरात है। यें आंकड़ा दाखिल किए गए एक आरटीआई के जवाब में पत चला है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश ने रक्त दान कर लोगों की जान बचाने में बाजी मारी है। 

यूपी से हुआ सबसे ज्यादा रक्त दान

साल 2021 में 45 लाख यूनिट रक्त दान किया गया। 2022 में एकत्रित रक्त की यूनिट 45 लाख से बढ़कर 80 लाख यूनिट तक पहुंच गई। 2023 में देश के तीन हजार से ज्यादा ब्लड बैंकों में दान किए गए रक्त ने नया रिकार्ड बनाया। साल 2023 में पहली बार 1.29 करोड़ यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। इनमें सबसे ज्यादा रक्त दान यूपी से किया गया। प्रदेश के 400 से अधिक ब्लड बैंकों में 18.11 लाख यूनिट रक्त जमा किया गया। 15.20 लाख यूनिट ब्लड के साथ महाराष्ट्र दूसरे पायदान पर रहा। गुजरात 10.51 लाख यूनिट रक्त के साथ तीसरे पायदान पर रहा।

हर साल 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी

आरटीआई कार्यकर्ता विपुल शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में आवेदन कर रक्त दान के आंकड़ों पर जवाब मांगा था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरटीआई के जवाब में ई रक्तकोष पोर्टल के आंकड़े साझा किए हैं। इसमें बताया गया है कि कोरोना महामारी के दौरान देश में रक्तदान में गिरावट आई थी। इसके बाद देश में हर साल रक्तदान में करीब 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

कोविड-19 में घटा रक्त दान 

सरकारी जानकारी के अनुसार साल 2018 में देश में 124 ब्लड बैंक ई रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकृत थे। इस साल 35 लाख यूनिट रक्त दान किया गया। 2019 में रक्त दान का आंकड़ा 43 लाख यूनिट पहुंचा। साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान रक्त दान में गिरावट आई। 2020 में महज 40 लाख यूनिट रक्त दान किया गया। कोरोना की वजह से आंकड़े में गिरवाट आई। हालांकि पिछले साल ये आंकड़ा रिकार्ड 1.29 करोड़ यूनिट तक पहुंच गया। 

एक बार में दे सकते हैं आधा लीटर खून

अमेरिकन रेड क्रॉस सोसायटी के मुताबिक, एक महिला के शरीर में 4.3 लीटर और पुरुष में औसत 5.7 लीटर रक्त होता है। एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में हर दिन 400 से 2,000 मिलीलीटर रक्त बनता है। एक व्यक्ति एक बार में आधा लीटर के करीब रक्त दान कर सकता है। इससे  शरीर पर कोई खास असर भी नहीं पड़ता। रक्त देने से पहले डॉक्टर से अपने खून की जांच और अपनी बिमारियों को बारे में बताना होता है। खून को उपयोग के लिए उपयुक्त पाए जाने पर ही रक्त दिया जा सकता है।

Tags:    

Similar News