UP Police Re Exam: रद्द होने के बाद अब कब होगी यूपी पुलिस परीक्षा, यहाँ जानिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी
UP Police Re Exam Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद अब इसका पेपर राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है आइये जानते हैं अब कब होगा ये पेपर और आपको इसके लिए क्या करना होगा।;
UP Police Recruitment Exam 2024 (Image Credit-Social Media)
UP Police Re Exam Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद अब इसका पेपर रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश गृह विभाग ने दी और बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर कैंसिल हो गया है। आइये जानते हैं अब इसके बाद कबतक इस परीक्षा को कब तक करवाया जायेगा और इसका प्रोसेस क्या होगा।
रद्द होने के बाद अब इस दिन होगी यूपी पुलिस परीक्षा
उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें ये कहा गया है कि पुलिस भर्ती परीक्षा को अब कैंसिल कर दिया जायेगा। दरअसल ये सब इसलिए किया गया है क्योंकि इस परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। इस बात की जानकारी खुद गृह विभाग ने दी है। इस परीक्षा को 17 और 18 फरवरी को चार पालियों में आयोजित करवाया गया था।
इस दिन होगी परीक्षा?
वहीँ पेपर लीक होने और परीक्षा के रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि " आने वाले 6 महीनों के भीतर ही इस परीक्षा को फिर से आयोजित किया जायेगा",उन्होंने ये भी कहा कि परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।"
मुख्यमंत्री के बयान से ये बात सामने आई है कि इन परीक्षाओं को पुनः 6 महीने के भीतर ही ले लिया जायेगा। साथ ही उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए भी कहा है।