Prateek Yadav Last Rites: प्रतीक यादव को अंतिम विदाई देने उमड़ा भारी जनसैलाब

Prateek Yadav Last Rites: मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन से यूपी की राजनीति में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब।

Update:2026-05-14 13:15 IST

Prateek Yadav

Prateek Yadav Last Rites: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे व भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति और यादव परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके आवास से ले जाया गया, जहां परिवार, रिश्तेदारों, समर्थकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की भारी भीड़ उमड़ी।

प्रतीक यादव के असामयिक निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद डिंपल यादव भावुक नजर आईं। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और शुभचिंतक भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। एसपी सांसद सिंह पटेल ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं। जब मुझे इस घटना की जानकारी मिली तो मैं स्तब्ध रह गया। यदि किसी प्रकार की साजिश या गलत घटना हुई है, तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पोस्टमार्टम में चोट के तीन पुराने निशानों का उल्लेख गंभीर चिंता का विषय है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “उनका अचानक इस तरह चले जाना हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, “इतनी कम उम्र में किसी का दुनिया छोड़ देना बेहद हृदयविदारक है। यह सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए दुखद क्षण है। ईश्वर परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।”

उन्होंने कहा कि यह घटना हर किसी को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा, “जब कोई युवा व्यक्ति अचानक हमें छोड़कर चला जाता है, तो वह केवल एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की क्षति होती है।” समाजवादी पार्टी के विधायक अरमान खान ने भी इस घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में किसी का निधन होना अत्यंत दुखद है और इससे पूरा राजनीतिक परिवार आहत है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि वह इस घटना से बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। इतनी कम उम्र में किसी का जाना बहुत पीड़ादायक होता है।” वहीं, यूपी सरकार के मंत्री राकेश सचान ने कहा कि किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि प्रतीक यादव इतनी जल्दी सभी को छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने इसे राजनीति और समाज दोनों के लिए बड़ी क्षति बताया।

Tags:    

Similar News