UP Politics: अखिलेश यादव दिवास्वप्न देखते हैं, जो सच नहीं होने वाले, बोले स्वतंत्र देव सिंह
UP Politics: प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ( BJP State President Swatantra Dev Singh) ने कहा कि अखिलेश को रोज सपने आते हैं, लेकिन वे दिवास्वप्न होते हैं, जो सच नहीं होने वाले हैं।;
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अखिलेश यादव: Photo - Social Media
Lucknow: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ( BJP State President Swatantra Dev Singh) ने कहा कि अखिलेश को रोज सपने आते हैं, लेकिन वे दिवास्वप्न होते हैं, जो सच नहीं होने वाले हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) जब सत्ता में होती है तो उनकी सरकार की हर योजना अपने परिवार कल्याण की होती है। नौकरी का विज्ञापन युवाओं को रोजगार देने के लिये घर-परिवार की जेब भरने, वसूली के लिये निकलता था। सपा राज में कानून व्यवस्था का मतलब दंगाई, गुंडा और माफिया को संरक्षण (protection of mafia), आतंकियों की मुकदमा वापसी थी।
प्रेसवार्ता में बोलते हुए उन्होंने बताया कि "अखिलेश जी के सपने में भगवान कृष्ण तो आते हैं, लेकिन जब वह नींद से जगते हैं तो कृष्ण जन्मोत्सव पर प्रतिबंध लगा देते हैं, कांवड़ पर रोक लगा देते हैं, उनके पिता की सरकार कृष्ण-राम भक्तों पर गोलियां चलवाती हैं, ये जवाहरबाग में कृष्ण के साधकों की जमीन कब्जवाते हैं। रामद्रोही के सपने में न कृष्ण आ सकते हैं और न हकीकत में राम-कृष्ण भक्त उनके साथ खड़े हो सकते हैं।
जनता की तरफ से 'जन विश्वास यात्रा' में मिला स्नेह अभिभूत करने वाला है- स्वतंत्र देव सिंह
उन्होंने कहा कि 'जन विश्वास यात्राएं' (Jan Vishwas Yatras) प्रदेश के 6 अलग-अलग स्थानों से शुरू हुई थी, जो 98 सांगठनिक जिलों एवं प्रदेश की 403 विधानसभाओं से होते हुए गुजरी। इन यात्राओं के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की लोकमंगलकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता को अवगत कराया। प्रत्यक्ष रूप से इन यात्राओं में तीन करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े। 13700 किमी की इन यात्राओं में जनता की तरफ से 'जन विश्वास यात्रा' में मिला स्नेह अभिभूत करने वाला हैं।
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
उन्होंने कहा कि जन विश्वास यात्राओं में मिले अपार जनसमर्थन से हमें यह पूर्ण विश्वास है कि इस बार फिर एक बार भाजपा सरकार के लिए हमें जनता जनार्दन का भरपूर आर्शीवाद मिलने वाला है। जनता लाल टोपी वालों के झांसे में नहीं आने वाली है। वह सपा, बसपा और कांग्रेस के जहरीले कॉकटेल से प्रदेश को पूरी तरह से मुक्त रखने का संकल्प कर चुकी है।
बीजेपी के सुशासन पर जनता का विश्वास कायम है-स्वतंत्र देव सिंह
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इन यात्राओं में जनता से मिले असीम प्यार से यह साबित हुआ है कि 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार के गरीब और वंचितों के कल्याण की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और सुशासन पर जनता का विश्वास कायम है।
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के टैबलेट को खोलते ही दो आइकॉन बहुत प्रमुखता से दिखाई पड़ते हैं। एक में प्रदेश की जनता के लिए किए गए काम और सुशासन की बागडोर की सुदृढ व्यवस्था से जुड़े काम की पूरी प्लानिंग। दूसरे आइकॉन पर पिछली सरकारों के कारनामों की कुंडली है। इ
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022