UP News: यूपी की जनता को अब सड़कें मिलेंगी चकाचौंध, योगी सरकार के PWD विभाग ने किया ये बड़ा काम

UP News: लोक निर्माण विभाग ने विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क बनवाने के लिए अलग से बजट का प्रावधान कर दिया है। विधायकों को सड़कों के निर्माण के लिए विधायक निधि से अलग सात करोड़ रुपयों का बजट दिया गया है। उ

Update: 2023-06-04 12:36 GMT
सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

UP News: लोक निर्माण विभाग (PWD) ने उत्तर प्रदेश के सभी विधायकों को बड़ी सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग ने विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क बनवाने के लिए अलग से बजट का प्रावधान कर दिया है। विधायकों को सड़कों के निर्माण के लिए विधायक निधि से अलग सात करोड़ रुपयों का बजट दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी विधायक अब अपने हिसाब से अपने क्षेत्र की सड़कों का विकास करवा पाएंगे, इसके लिए यह नहीं सोंचना पड़ेगा कि विधायक निधि में पैसा है या नहीं है।

6 करोड़ से बनेंगी नई सड़कें, 1 करोड़ से होगा पुनर्निमाण

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के विधायकों को सात करोड़ तक सड़क बनवाने का अधिकार दिया गया है। विधायकों को जो सात करोड़ रुपयों का अधिकार दिया गया है उसमें से छह करोड़ की लागत से डबल कनेक्टिविटी रोड बनवाने का आधिकार है और 1 करोड़ की लागत से सड़को के पुनर्निर्माण का अधिकार दिया गया है। ऐसे में विधायकों को विधायक निधि से अलग सात करोड़ का बजट दिया गया है। ऐसे में अब विधायक सात करोड़ की लागत से सड़कें बनवाएंगे साथ ही पुनर्निमाण भी करवाएंगे।

उत्तर प्रदेश में अभी तक क्या होता था कि विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से ही सड़को का निर्माण करवा सकते थे। लेकिन, अब विधायक पीडबल्यूडी से मिले सात करोड़ रुपयों से भी सड़के बनवा पाएंगे। अभी तक विधायकों का दायरा सीमित था क्योंकि विधायकों को विधायक निधि से ही सड़को के निर्माण के साथ साथ अन्य विकास कार्य भी करवाने होते थे। लेकिन अब विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को बनवा सकेंगे।

पांच करोड़ है विधायकों की विधायक निधि

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने साल 2022 में विधायकों की विधायक निधि 3 करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ कर दी थी। योगी सरकार ने साल 2020 में विधायकों की विधायक निधि एक करोड़ रुपए बढ़ाई थी। तब दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए की थी। विधायकों को इसी पांच करोड़ रुपये में अपने क्षेत्र के सारे विकास कार्य करवाने होते हैं।

Tags:    

Similar News