चप्पल पहन कर लीड की एनकाउंटर टीम, जानिए कौन हैं UP STF के डिप्टी SP डीके शाही

Mangesh Yadav Encounter: डीके शाही मंगेश यादव एनकाउंटर के बाद से चर्चा में हैं। एनकाउंटर के बाद टीम के साथ ली गई उनकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-09-09 17:26 GMT

डीके शाही (Pic: Social Media)

Mangesh Yadav Encounter: उत्तर प्रदेश में राजनीति इस कल वक्त मंगेश यादव का एनकाउंटर चर्चा का विषय बना हुआ है। एनकाउंटर की टीम लीड करने वाले यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही भी चर्चा में हैं। उन्होंने एक लाख के इनामी मंगेश यादव के एनकाउंटर को अंजाम दिया है। हालांकि एनकाउंटर पर अब सवाल भी उठने लगे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जाति देखकर एनकाउंटर करती है। मगर इन सब के बीच चप्पल पहन कर एनकाउंटर की टीम लीड करने वाले डिप्टी एसपी की आलोचना और चर्चा दोनों हो रही है। 

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं डीके शाही

डीके शाही मौजूदा वक्त में यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं। यूपी पुलिस की आधिकारिक जानकारी के अनुसार इनका पूरा नाम धर्मेश कुमार शाही है। इनका पैतृक निवास देवरिया के नौतन गांव में है। यह एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में जाने जाते हैं। जानकारी के मुताबिक डीके शाही ने अब तक 50 से ज्यादा एनकाउंटर किया है। इसके लिए उन्हें वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। डीके शाही पहली बार 2004 में चर्चा में आए। तब उन्होंने एक लाख के इनामी और दो सिपाहियों की हत्या के आरोपी बदमाश देवेंद्र उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार किया था। डीके शाही एक पढ़े लिखे अफसर हैं। उन्होंने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई की है। साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की भी ड्रिगी ली है। आज वह पुलिस अफसर के रूप में काम कर रहे हैं।


2001 से दे रहे हैं सेवा 

डीके शाही को पुलिस में रहते हुए बेहतरीन सेवा देने के लिए दो बार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके चलते उन्हें दो बार प्रमोशन भी मिला है। उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा 2001 में सब इंसपेक्टर के रूप में ज्वाइन किया। नौकरी की शुरुआत उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोंड़ा जिले से की। 2010 में उनका प्रमोशन हुआ। अब वह इंस्पेक्टर बन चुके थे। नौ साल बाद फिर पदोन्नति हुई। अब उन्हें डिप्टी एसपी का पद भार सौंपा गया। अभी वह इसी पद पर सेवा दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंन कई बेहतरीन काम किए। डीके शाही के पास नोएडा, उन्नाव और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में काम करने का अनुभव है। 

क्यों चर्चा में हैं डीके शाही

डीके शाही मंगेश यादव एनकाउंटर के बाद से चर्चा में हैं। एनकाउंटर के बाद टीम के साथ ली गई उनकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। इस फोटो में उन्हें चप्पल पहने देखा जा सकता है। साथ ही उनकी टीम के कुछ और सदस्यों ने चप्पल में ही एनकाउंटर को अंजाम दिया। इस पर तमाम राजनीतिक पार्टियां खासकर सपा ने उन्हें घेरा। अखिलेश यादव ने मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद कई पोस्ट किए। इनमें उन्होंने सरकार और अधिकारियों पर निशाना साधा। हालांकि सरकार और यूपी डीजीपी ने इसका खंडन करते हुए कहा कि यूपी पुलिस जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती। सपा और भाजपा में इस मुद्दे को लेकर जमकर तकरार हो रही है।

Tags:    

Similar News