UP Tourism: नई नीति से यूपी के पर्यटन सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, मंत्री बोले- लगभग 80 हजार लोगों को मिला रोजगार

UP Tourism: यूपी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक स्थलों में तरह - तरह के कार्य कराकर, समय - समय पर डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से उसका प्रचार - प्रसार भी किया जा रहा है।

Report :  Shashwat Mishra
Update: 2022-09-14 14:56 GMT

UP Tourism Minister Jasveer Singh (image social media)

Click the Play button to listen to article

Uttar Pradesh Tourism: उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, प्रयागराज व चित्रकूट जैसे धार्मिक स्थलों में तरह-तरह के कार्य कराकर, समय-समय पर डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से उसका प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। साथ ही, नई पर्यटन नीति को भी तैयार किया जा रहा है। जिस पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि इससे पर्यटन सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 2018 में जारी की गई पर्यटन नीति से 2209 करोड़ का निवेश और 80 हजार लोगों को रोजगार मिला है।

80 हजार लोगों को मिला रोजगार

जयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में जारी की गयी पर्यटन नीति का तेजी से क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का विकास कराया गया है। इसके साथ ही नीति में घोषित लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने के साथ ही 2209 करोड़ रूपये और 80 हजार लोगों को रोजगार के अवसर सुलभ कराये गये हैं। उसके साथ ही पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सेवाक्षेत्र के ट्रांसपोर्ट्स, ट्रेवल एजेन्ट, टैक्सी, होटल एवं रेस्टोरेन्ट कारोबारियों को भी लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनायें होने के कारण राज्य सरकार द्वारा इस पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

नई नीति से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में घोषित पर्यटन नीति 2023 तक के लिए थी। लेकिन जनवरी, 2023 में इन्वेटर्स समिट का आयोजन होने के कारण, इसे चार माह पूर्व ही स्क्रैप करते हुए नई नीति-2022 तैयार की जा रही है। इस नीति को नवम्बर, 2022 में घोषित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि नई नीति के तहत एडवेन्चर, वेलनेस, ईको-टूरिज्म, मोटर कैरेवान आदि नये पर्यटन के विकल्पों पर फोकस किया गया है।

पर्यटन क्षेत्र में निवेश से होगा प्रोत्साहन

इसके साथ ही प्रदेश में पर्यटन संबंधी सुविधायें सैलानियों के अनुकूल एवं पसंद के अनुसार विकसित की जा रही हैं। इससे पर्यटन सेक्टर में काफी निवेश आने की सम्भावनायें हैं। पर्यटन मंत्री ने बताया कि सुविचारित नई पर्यटन नीति के माध्यम से निजी क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही राज्य सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा।

Tags:    

Similar News