UP Transfer List: यूपी में चल रही तबादला एक्सप्रेस, 11 आईएएस, 11 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

UP Transfer List: योगी सरकार ने मंगलवार शाम एक बार फिर से 11 आईएएस और 11 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं।

Update: 2022-06-28 18:01 GMT

यूपी में चल रही तबादला एक्सप्रेस: Photo - Social Media

UP Transfer List: योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने मंगलवार शाम एक बार फिर से 11 आईएएस और 11 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों (PCS officers transferred) के तबादले कर दिए हैं। जिन 11 अफसरों का तबादला हुआ है, प्रेम प्रकाश मीणा जोकि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंदौली थे अब उन्हें अपर कार्यवाहक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण upsida कानपुर नगर बनाया गया है। आईएएस प्रेरणा शर्मा जो अपर नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद थीं अब उन्हें अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। घनश्याम मीना मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकरनगर को नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद बनाया गया है। सुधीर कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बांदा अब मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकरनगर होंगे।

ज्ञानेंद्र सिंह नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर से अब संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय की जिम्मेदारी संभालेंगे। गजल भारद्वाज मुख्य विकास अधिकारी रामपुर से अब नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर बने हैं। नंदकिशोर कलाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वाराणसी से मुख्य विकास अधिकारी रामपुर बनाए गए हैं. पूर्ण वोहरा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुशीनगर से मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर बने हैं।

महेंद प्रसाद सचिव विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर से अपर आयुक्त मेरठ मंडल बने हैं। अनिल कुमार सचिव नेडा तथा विशेष सचिव ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी अब तक संभाल रहे थे, अब उन्हें प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खेम पाल सिंह अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी लखनऊ से अब अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक प्रशासन सहकारिता उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगे।

11 आईएएस अफसरों के तबादले की सूची-

1- प्रेम प्रकाश मीणा यूपीसीडा कानपुर

2- प्रेरणा शर्मा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा

3- घनश्याम मीणा नगर आयुक्त फिरोजाबाद

4- सुधीर कुमार सीडीओ अंबेडकरनगर

5- ज्ञानेंद्र सिंह संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम नगरीय

6- गजल भारद्वाज नगर आयुक्त सहारनपुर

7- नंदकिशोर कलाल सीडीओ रामपुर

8-पूर्ण वोहरा सीडीओ बिजनौर

9- महेंद्र प्रसाद अपर आयुक्त मेरठ

10- अनिल कुमार एमडी यूपी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम

11- खेम पाल सिंह अपर आयुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता

11 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला-

सरकार ने 11 आईएएस अफसरों के बाद 11 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. जिनमें अमरपाल सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन लखनऊ से अपर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा बनाए गए हैं। देवेंद्रपाल सिंह उप जिलाधिकारी मथुरा से सचिव खुर्जा बुलंदशहर विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं। नीलम उप आवास आयुक्त लखनऊ से अपर सचिव नेडा की जिम्मेदारी संभालेंगी।

राजेश कुमार संयुक्त आयुक्त ग्राम विकास से अब अपर आयुक्त आगरा मंडल की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रियंका उपजिलाधिकारी भदोही से अब अपर जिलाधिकारी न्यायिक बुलंदशहर बनीं हैं।

बृजेश कुमार त्रिपाठी उप जिलाधिकारी लखनऊ से सहायक राज्य संपत्ति अधिकारी उत्तर प्रदेश शासन बने हैं। कुमार राय उप जिलाधिकारी वाराणसी से नगर मजिस्ट्रेट झांसी बने हैं अमित कुमार सेकंड नगर मजिस्ट्रेट बदायूं से अपर जिला अधिकारी नगर पूर्वी लखनऊ की जिम्मेदारी संभालेंगे बृजेश कुमार सिंह उप जिलाधिकारी शामली से नगर मजिस्ट्रेट बदायूं बनाए गए हैं।

शुभी काकन उप जिलाधिकारी लखनऊ से अब आवास आयुक्त आवास विकास परिषद लखनऊ बनीं हैं। कामता प्रसाद सिंह मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर से विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Tags:    

Similar News