UP Vidhan Sabha Chunav 2022: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस के 24 हजार विजय सैनिक तैयार, RSS-BJP के खिलाफ लोगों को करेंगे जागरूक

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपने 24 हजार सैनिक तैयार किए हैं। चुनाव से पहले दो लाख सैनिकों को तैयार करने के लिए 700 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Written By :  Rahul Singh Rajpoot
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-09-08 09:50 GMT

यूपी कांग्रेस (फोटो- न्यूज ट्रैक)

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपने 24 हजार सैनिक तैयार किए हैं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के निर्देश पर शहर से लेकर बूथ स्तर तक यह प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने बताया कि यूपी कांग्रेस ने 840 ब्लॉकों, 403 विधानसभाओं, 915 नगर निगम के साथ 8134 न्याय पंचायतों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके जरिए यह 24 हजार कार्यकर्ता तैयार किए गए हैं। चुनाव से पहले दो लाख सैनिकों को तैयार करने के लिए भी 700 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

तीन मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार

1- चुनाव से पहले कांग्रेस तीन अहम मुद्दों पर अपनी रणनीति तैयार की है। इसके तहत इन प्रशिक्षण शिविर में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का काम किया जाएगा।

2- आरएसएस (RSS) के खिलाफ कांग्रेस के जो 24 हजार विजय सेना तैयार हुए हैं, वो आने वाले दिन में गांव, गली-मोहल्ले में टोली बनाकर आरएसएस के खिलाफ उनके कारनामों को उजागर करने का काम करेंगे।

3- बीजेपी,सपा, बसपा ने यूपी को बिगाड़ा

मीडिया से बात करते अजय कुमार लल्लू (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लालू ने कहा कि 32 सालों से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हुकूमत नहीं है। 1989 के बाद बीजेपी, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party), बसपा (BSP) की सरकार आई और इन लोगों ने उत्तर प्रदेश को लूटने का काम किया है। कल कारखानों पर ताला लग गया है। अपने निजी स्वार्थ के लिए उत्तर प्रदेश की उन तमाम चीनी मिल को बेच दिया। खेती किसानी के लोगों को लूट लिया, युवाओं को बेरोजगारी के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश में तब्दील कर दिया गया है। अब कांग्रेस पार्टी के ये विजय सैनिक इन्हीं सब मुद्दों को लेकर गांव गांव जाएंगे और जनता को इनके कल कारनामे बताएंगे।

यूपी में कांग्रेस पार्टी मजबूत है

अजय लल्लू ने कहा कि जो लोग यह भ्रम फैला रहे हैं, प्रदेश में कांग्रेस कमजोर है। वह लोग यह गलती कर रहे हैं। लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी की और अगुवाई में मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही है और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

10 सितंबर को प्रियंका का दौरा (Priyanka Gandhi Ka Daura)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने प्रियंका गांधी के दौरे की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी 10 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही है और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करेंगी.

Tags:    

Similar News