UP Eco Tourism: UP बनेगा इको टूरिज्म हब, CM योगी के निर्देश पर वन विभाग ने 56 जिलों में चयनित किए स्थल

UP Eco Tourism: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन विभाग प्रदेश के हर जिले से ऐसे संभावनाओं वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर रहा है, जिनको ODOD के अंतर्गत विकास किया जाएगा।

Newstrack :  Network
Update: 2022-08-01 10:31 GMT

UP Eco Tourism। (Social Media)

UP Eco Tourism: यूपी की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार (Yogi Governmnet) ने ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट-वन डेस्टिनेशन योजना शुरू हो रही है। वहीं, इसकी के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर वन विभाग (Forest Department) प्रदेश के हर जिले से ऐसे संभावनाओं वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर रहा है, जिनको 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन' (ODOD) के अंतर्गत विकास किया जाएगा। वहीं, अब तक 56 जिलों में ऐसे स्थल चिह्नित किए जा चुके हैं।

इन जिलों में किए स्थल चिह्नित

अब तक मऊ, शाहजहांपुर, बस्ती, हाथरस, हमीरपुर, अमेठी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, फतेहपुर, जौनपुर, कौशांबी, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, कानपुर, गोरखपुर सहित 56 जिलों से स्थल चिह्नित कर उसके प्रस्ताव शासन विभाग और वन विभाग विकास को भेजे जा चुके।

वन डिस्ट्रिक्ट वन डेस्टिनेशन की सूची (List of ODOD)

  • लखीमपुर खीरी- दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
  • चंदौली- चन्द्रप्रभा वन्य जीव विहार
  • बहराइच- कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार
  • चित्रकूट- रानीपुर वन्य जीव विहार
  • ललितपुर- महावीर स्वामी वन्य जीव विहार
  • आगरा- सूरसरोवर पक्षी विहार
  • मिर्जापुर- कैमूर वन्य जीव विहार
  • मेरठ- हस्तिनापुर वन्य जीव विहार
  • बिजनौर- अमानगढ़ टाइगर रिजर्व
  • बलरामपुर- सोहेलवा वन्य जीव विहार
  • वाराणसी- कछुआ प्रजनन केन्द्र
  • पीलीभीत- पीलीभीत टाइगर रिजर्व
  • उन्नाव- नवाबगंज पक्षी विहार
  • रायबरेली- समसपुर पक्षी विहार
  • कन्नौज- लाखबहोसी पक्षी विहार
  • हरदोई- साण्डी पक्षी विहार
  • संतकबीरनगर- बखीरा पक्षी विहार
  • गौतमबुद्ध नगर- ओखला पक्षी विहार
  • मैनपुरी- समान पक्षी विहार
  • गोंडा- पार्वती अरगा पक्षी विहार
  • महोबा- विजय सागर पक्षी विहार
  • एटा- पटना पक्षी विहार
  • प्रतापगढ़- डॉ. भीमराव अम्बेडकर पक्षी विहार
  • अलीगढ़- शेखा झील अलीगढ़
  • लखनऊ- लखनऊ प्राणि उद्यान
  • कानपुर- कानपुर प्राणि उद्यान
  • गोरखपुर- गोरखपुर प्राणि उद्यान
  • इटावा- लॉयन सफारी इटावा
  • बरेली- मिनी जू इज्जत नगर
  • अम्बेडकरनगर- दखन झील
  • आजमगढ़- बढेला ताल
  • औरैया- खानपुर वन ब्लाक
  • कानपुर देहात- मगही झील
  • कौशाम्बी- अलवारा वेटलैण्ड
  • जौनपुर- शाहगंज वेटलैण्ड (घूमर ताल)
  • फतेहपुर- अखनई झील
  • फर्रुखाबाद- कुठिला झील
  • अयोध्या- समदा झील
  • देवरिया- सिंधुवा ताल
  • बांदा- दियाबानी मंदिर पैलानी
  • बाराबंकी- भगहर वेटलैण्ड
  • भदोही- समधा ताल
  • मथुरा- जोधपुर ताल
  • सहारनपुर- एलिफेन्ट रिजर्व
  • सिद्धार्थनगर- मझौली सागर
  • सीतापुर- अज्जैपुर झील
  • सोनभद्र- कैमूर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी
  • अमेठी- कांदूनाला वन ब्लाक
  • हमीरपुर- मौदहा बांध
  • हाथरस- नगला शेखा वेटलैण्ड
  • बस्ती- संत रविदास वन विहार
  • मऊ- वन देवी मंदिर
  • शाहजहांपुर- नगर निगम बायोडायवर्सिटी पार्क
  • कासगंज- चन्दनपुर घटियारी बायोडायवर्सिटी पार्क
  • प्रयागराज- चांद खम्हरिया कृष्ण मृग संरक्षण क्षेत्र
  • बलिया- जय प्रकाश नारायण पक्षी विहार (सुरहाताल)
Tags:    

Similar News