Zila Panchayat Election UP 2021: यूपी में पंचायत उपचुनाव आज, 73 जिलों के 8321 पोलिंग बूथ पर पड़ रहे वोट

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायतों (UP Zila Panchayat Election) में रिक्त विभिन्न पदों पर निर्वाचन के लिए आज मतदान (Voting) हो रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Ashiki
Update: 2021-06-12 06:29 GMT

वोटिंग के लिए पहुंचे मतदाता

Zila Panchayat Election UP 2021: यूपी में त्रिस्तरीय पंचायतों (UP Zila Panchayat Election) में रिक्त विभिन्न पदों पर निर्वाचन के लिए आज मतदान (Voting) हो रहा है। कुल 8321 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। प्रदेश के 73 जिलों में बने मतदान केंद्रों पर आज यानी शनिवार 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गयी है जो शाम को छह बजे तक चलेगी। बात दें, ललितपुर तथा कासगंज को छोड़कर हर जगह पर मतदान हो रहा है। सभी जगह पर कोरोना नियम का पालन कराने के कड़े निर्देश हैं। आज मतदान के बाद 14 जून को मतगणना होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार ग्राम प्रधानों के 128, जिला पंचायत सदस्यों के छह, क्षेत्र पंचायतों के 137 तथा ग्राम पंचायतों में 14,179 रिक्त पदों के लिए मतदान हो रहा है। जिला पंचायत सदस्यों के कुल रिक्त सात पदों में एक पर निर्विरोध निर्वाचन होने के कारण छह का चयन वोटों से होगा। इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुल रिक्त 186 पदों में 44 निर्विरोध चुने जाने के बाद 137 पदों पर मतदान होगा। जानिये जिलों का हाल-

अयोध्या

अयोध्या में पंचायत चुनाव (anchayat elections in Ayodhya) के रिक्त पदों के लिए मतदान जारी है। यहां 161 पदों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें 3 ग्राम प्रधान, 4 बीडीसी व 154 पंचायत सदस्य पर चुनाव शामिल है। जिले के 9 ब्लॉकों में 66 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सोनभद्र

सोनभद्र जिले में रिक्त बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन (BDC and Gram Panchayat Election in Sonbhadra) के लिए आज मतदान हो रहा है। जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 7 पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त 154 पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है।

बाराबंकी

बाराबंकी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खाली पदों पर उपचुनाव हो रहा है। यहां ग्राम प्रधान के चार, क्षेत्र पंचायत सदस्य के छह पदों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा ग्राम सदस्यों के 397 पदों पर भी आज मतदान होगा। बाराबंकी में उपचुनाव के लिए कुल 172 मतदान स्थल बनाये गए हैं।

रायबरेली

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए आज 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गए है। जिले में 2 जिला पंचायत सदस्य, 6 प्रधान, 370 ग्राम वार्ड सदस्यों और 1 बीडीसी पद के लिए होगी वोटिंग। यहां 323 बूथों पर मतदाता डालेंगे वोट।

बस्ती

बस्ती में 1235 सदस्य पद, प्रधान व बीडीसी के पद खाली हैं, जिसमें केवल 260 पर मतदान हो रहा है, बाकि निर्विरोध है। मतदान स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किया गए हैं। उत्साह के साथ लोग मतदान स्थलों पर पहुंच रहे हैं। 

Tags:    

Similar News