UP Budget Session 2025: चच्चू चूक गए...महाकुंभ नहीं जा पाए, सदन में बोले सीएम योगी

UP Budget Session 2025: सीएम योगी ने महाकुंभ के व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा लोहिया जी के आदर्शों से दूर जा चुकी है। समाजवादी पार्टी लोहियावादी मुद्दों से भटक गई है।;

Update:2025-03-04 17:25 IST

UP Budget Session 2025: उत्तर प्रदेश विधान सभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सदन को संबोधित कर रहे हैं। शुरुआत सीएम योगी ने सपाइयों पर तंज के साथ किया। उन्होंने 93 सदस्यों ने इस चर्चा में भाग लिया। नेता प्रतिपक्ष ने दार्शनिक अंदाज में बात रखी। उन्होंने कहा कि सपा लोहिया जी के आदर्शों से दूर जा चुकी है। समाजवादी पार्टी लोहियावादी मुद्दों से भटक गई है।

इसके बाद सीएम योगी महाकुंभ पर बोले। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में अनुमान से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। राम, शंकर और कृष्ण देश के आदर्श हैं। जो लोग नहीं आए उनके मन में कसक रह गई। महाकुंभ में अमेरिका की आबादी से ज्यादा लोग जुटे।


सीएम योगी ने महाकुंभ के व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल हुआ। भारत की एकात्मकता का आधार राम, कृष्ण, शंकर' है। हमारा आदर्श सर्वे भवन्तु सुखिनः है। इसका आदर्श उदाहरण महाकुंभ है। विपक्ष के भी कई नेताओं ने कुंभ की तारीफ की। 3 लाख करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ। चच्चू चूक गए,महाकुंभ नहीं जा पाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं। आपने कहा कि हमारी सोच सांप्रदायिक है लेकिन आप हमें बताएं कि हम कैसे सांप्रदायिक हो सकते हैं? हम सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं। 45 दिनों के आयोजन महाकुंभ ने भारत की विरासत और विकास की एक अनुपम छाप न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में छोड़ी है।

Tags:    

Similar News