UP: साल के पहले ही दिन मायूस दिखे हाउस टैक्स जमाकर्ता, जानें क्यों?

Update: 2018-01-01 09:08 GMT
UP: साल के पहले ही दिन मायूस दिखे हाउस टैक्स जमाकर्ता, जानें क्यों?

लखनऊ: लखनऊ नगर निगम में सोमवार (1 जनवरी) को हाउस टैक्स जमा करने पहुंचे गृहस्वामियों में मायूसी दिखी। इसका कारण यह रहा कि नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स पर मिलने वाली 5 फीसद की छूट आज नहीं मिली। निगम द्वारा इस छूट की सीमा 31 दिसम्बर को ही समाप्त हो गई थी।

अलीगंज से हाउस टैक्स जमा करने आए बृजमोहन जायसवाल ने बताया, कि नगर निगम को इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए थी, कि रविवार को भी हाउस टैक्स जमा होगा और छूट भी मिलेगी। सोमवार को जब हम यहां पहुंचे तो कर्मचारियों ने छूट देने से मना कर दिया।

अब ऑनलाइन हो गई है प्रक्रिया

वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने बताया, कि 'हाउस टैक्स जमा करने की पूरी प्रणाली अब ऑनलाइन हो गयी है। इस वजह से छूट की सीमा बढ़ानी मुश्किल है। 31 जनवरी तक लोगों को छूट मिली। सैकड़ों की संख्या में लोगों में इस योजना का लाभ उठाया।'

हाउस टैक्स के ब्याज पर छूट का प्रस्ताव

newstrack.com से बात करते हुए नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की बकाये हाउस टैक्स के ब्याज पर 25 या 50 फीसदी की छूट का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। बोर्ड बैठक के इसकी स्वीकृति मिलने पर सार्वजानिक घोषणा की जाएगी।

Tags:    

Similar News