Magh Mela 2023: माघ मेला को देखते हुए उत्तर रेलवे का बड़ा फैसला, पुन: चलेंगी चार निरस्त ट्रेने

Magh Mela 2023: 12 से 20 जनवरी, 2023 के बीच बंद पड़ी चार ट्रेनों का पुनह संचालन किया जाएगा। मकर संक्रान्ति और मौनी अमावश्या को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग संगम स्नान करने जाएंगे। भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यह कदम उठाया।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-01-08 12:03 GMT

Uttar Pradesh Prayagraj Magh Mela 2023 (Social Media)

Magh Mela 2023: प्रयागराज में माघ मेला में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने निरस्त ट्रेनों को पुन: चलाए जाने का फैसला लिया है। 12 से 20 जनवरी, 2023 के बीच बंद पड़ी चार ट्रेनों का पुन: संचालन किया जाएगा। मकर संक्रान्ति और मौनी अमावस्या को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग संगम स्नान करने जाएंगे। भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यह कदम उठाया। रेल प्रशासन ने जिन ट्रेनों को कोहरे के कारण निरस्त कर दी थी, उनको पुन: संचालित किया जाएगा।

इन ट्रेनों का होगा पुन: संचालन

प्रयागराजसंगम-बरेली- प्रयागराजसंगम एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 14307/14308), मनवर संगम एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 14231/14232), प्रयागराजसंगम-जौनपुर जं- स्पेशल (गाड़ी संख्या- 04383/04384), प्रयागराजसंगम-हरिद्वार-प्रयागराजसंगम एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 14229/14230)।

मेला प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा घोषित मुख्य पर्व की तिथियां

  • पौष पूर्णिमा 06 जनवरी, 2023 दिन शुक्रवार
  • मकर संक्रान्ति 14 और 15 जनवरी, 2023 दिन शनिवार और रविवार
  • मौनी अमावस्या 21 जनवरी, 2023 दिन शनिवार
  • बसन्त पंचमी 26 जनवरी, 2023 दिन गुरूवार
  • माघी पूर्णिमा 05 फरवरी, 2023 दिन रविवार
  • महाशिवरात्रि 18 फरवरी, 2023 दिन शनिवार

बसों की अतिरिक्त व्यवस्था

मौनी अमावस्या एवं बसन्त पंचमी के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की सम्भावना है। भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम द्वारा दिनॉक 20 जनवरी से 27 जनवरी, 2023 की अवधि में पर्याप्त बसों की व्यवस्था की गयी है। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी सम्बन्धित क्षेत्रों द्वारा की जायगी। मौनी अमावस्या दिनांक 21 जनवरी, 2023 दिन शनिवार को है। इस दिन सर्वाधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए परिवहन निगम द्वारा 31 फरवरी से 6 फरवरी तक के लिए कुल 2800 बसों का संचालन किया जाएगा। जिसमें 200 रिजर्व बसों को भी शामिल किया गया है।

Tags:    

Similar News