Varanasi News: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने INDIA गठबंधन पर कसा तंज, बोले, ये लोग कुछ क्षणों के लिए इकठ्ठा हुए

Varanasi News: धान के कटोरा चंदौली में ब्लैक राइस की दुर्दशा के सवाल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जितनी उसकी कीमत होनी चाहिए किसान उतनी ही डिमांड करें।

Update: 2023-10-26 08:32 GMT

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (न्यूजट्रैक)

Varanasi News: उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि श्री अन्न जीर्णोद्धार योजना उत्तर प्रदेश में लागू की गई है। अगले चार साल में 186 करोड़ से किसानों को लाभान्वित करने की योजना है। इस साल मिनी राइस मिलर्स ने 50 हजार किसान भाइयों को बीज उपलब्ध कराएं हैं। इसके अलावा 50 प्रतिशत की सब्सिडी पर किसानों को बीज उपलब्ध कराया गया है। 11 लाख हेक्टेयर से ज्यादा श्री अन्न की खेती हो रही है। ज्वार की खेती मुख्य रूप से हैं। साथ ही किसानों के बीच जागरूकता बढ़ी है। मोटे अनाज के प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ के चटोरी गली में किसान अपने प्रोडक्ट लगाएंगे। जब इन मोटे अनाजों का जैसे जैसे उत्पादन बढ़ेगा वैसे वैसे मांग बढ़ेगी। FPO के माध्यम से भी इसके प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।


कृषि मंत्री ने कहा 25 विज्ञान केंद्रों पर भी प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे। कुपोषण पर मोटे अनाज से ही विजय प्राप्त की जा सकती है। खरीफ की फसल में मोटे अनाज की खरीद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीद के लिए सहमति प्रदान किया है। लगभग 46 हजार मीट्रिक टन ज्वार की खरीदारी होगी। मक्के की भी खरीदारी 5 लाख मीट्रिक टन होगी। यह पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसानों की फसलों को सरकार सीधे तौर पर खरीदारी कर रही है। 6 लाख किसानों को हमने बीज उपलब्ध कराएं। दलहन और तिलहन का निःशुल्क बीज किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं। खरीफ की फसल की भी खरीदारी सरकार कर रही है। मूंगफली की खरीदारी के लिए भी क्रय केंद्र लगाए जाएंगे।

धान के कटोरा चंदौली में ब्लैक राइस की दुर्दशा के सवाल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जितनी उसकी कीमत होनी चाहिए किसान उतनी ही डिमांड करें। चंदौली के किसान भाइयों को पिछले साल 50 से लेकर 80 रूपए तक ब्लैक राइस की कीमत मिल रही है। उनकी आय बढ़ रही है। किसान यदि मनमाना दाम मांगेंगे तो मनमाना दाम उनको नहीं मिल पाएगा।जैसी खपत होगी वैसा दाम मिलेगा।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने इंडिया गठबंधन पर कहा कि ये लोग पीएम मोदी को रोकने के लिए कुछ क्षणों के लिए एकजुट हुए हैं। INDIA गठबंधन अब अपना स्वरूप दिखाना शुरू कर दिया है। 2022 विधानसभा चुनाव में भी कुछ लोग एकजुट होकर लड़े थे। ये सब करके ये लोग जनता को बता दिए हैं कि INDIA गठबंधन स्वार्थ के लिए है। 

Tags:    

Similar News