Akhilesh Yadav Birthday: सपाइयों का अनोखा जश्न: टमाटर का केक काटकर मनाया अखिलेश का जन्मदिन, मिठाई की जगह खिलाया ये

Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 50 वां जन्मदिन है। यहां टमाटर का केक काटकर और मिठाई की जगह टमाटर खिलाकर प्रतीकात्मक तौर पर महंगाई का विरोध भी दर्ज करा दिया।

Update: 2023-07-01 10:34 GMT
Akhilesh Yadav Birthday Celebrations, Varanasi (Photo: Social Media)

Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 50 वां जन्मदिन है। जिसको लेकर जगह-जगह लोग अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे हैं। वाराणसी में अखिलेश यादव का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया गया। यहां टमाटर का केक काटकर और मिठाई की जगह टमाटर खिलाकर प्रतीकात्मक तौर पर महंगाई का विरोध भी दर्ज करा दिया गया और अखिलेश यादव के जन्मदिन का जश्न भी माना लिया गया।

गरीबों के लिए टमाटर की चटनी और रोटी भी मुश्किल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन के अवसर पर टमाटर पर हावी महंगाई को लेकर जन्मदिन मनाने के बहाने सियासत भी साधी गई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अजय फौजी ने कहा कि आज माननीय अखिलेश यादव जी का 50 वां जन्मदिन है, हर साल हमलोग धूमधाम से मनाते हैं। इस बार ‘नौ साल, महंगाई की मार’ की हाथ में तख्ती लेकर भारतीय जनता पार्टी का विरोध भी किया गया। तकरीबन 50 घरों में ढाई सौ ग्राम टमाटर वितरित किया गया। जब टमाटर लेकर सपा के कार्यकर्ता लोगों को देने पहुंचे तो लोग भी हैरान दिखे। उन्हें बताया गया कि अखिलेश जी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें मिठाई की जगह टमाटर दिया जा रहा है, जो उनके काम आ जाएगा। इस पर लोग सपाइयों के इस अनोखे तरीके पर तरह-तरह बातें करते दिखाई दिए।

महंगाई को देखते हुए किया टमाटर गिफ्ट

कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस बार महंगाई चरम पर है, टमाटर के दाम आसमान छू रहा है, इसलिए हम लोग लोगों को टमाटर गिफ्ट कर रहे हैं। साथ ही टमाटर का केक और बाकी सारी चीजें भी बनाया है। गरीब टमाटर की चटनी और रोटी खाकर जी लेते थे लेकिन अब उस पर भी डाका पड़ गया। 9 साल की महंगाई में जनता कराह रही है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। आटा, दाल, तेल का हालत किसी से छिपी नहीं है। महंगाई से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने के साथ ही भाजपा सरकार की असलियत भी लोगों को बताई।

Tags:    

Similar News