Varanasi News: ज्ञानवापी सर्वे का 6वां दिन, गुंबद और व्यास जी के तहखाने का सर्वेक्षण, जानिए एएसआई को क्या मिला

Varanasi News: सतह की माप के लिए डायल टेस्ट इंडिकेटर का हुआ प्रयोग। पूरे ज्ञानवापी परिसर का सैटेलाइट के जरिए 3D इमेजिनेशन तैयार किया गया है।

Update: 2023-08-08 13:15 GMT

Varanasi News: ज्ञानवापी सर्वे का आज छठवां दिन था, जिसमें एएसआई की टीम ने व्यास जी के तहखाने और तीनों गुंबद का सर्वे किया। आज गुंबद की कार्बन कॉंपी तैयार की गई। कल व्यास जी के तहखाने में सफाई का कार्य हुआ था और तहखाने में मिले मलबे की भी टीम ने जांच की। मलबे के अवशेष में मिले कलाकृतियों की जांच की गई।

एएसआई ने डिजिटल नक्शा किया तैयार

एएसआई की टीम ने एग्जास्ट लगाकर और रोशनी के लिए बल्ब और लाइट लगवाई है। तहखाने की दीवार, फर्श, पत्थर के टुकड़े, मिट्टी और उसका रंग, दीवार की कलाकृतियों के सैंपल एएसआई की टीम ने जुटाए। डिजिटल नक्शा भी तैयार किया गया। पूरे ज्ञानवापी परिसर का सैटेलाइट के जरिए 3D इमेजिनेशन तैयार किया गया। एएसआई की टीम ने दीवार, फर्श से लेकर कलाकृतियों तक का सैंपल कलेक्ट किया। परिसर के पश्चिमी, दक्षिणी दीवार का सैंपल कलेक्ट किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा सील्ड एरिया वजूखाने को छोड़कर सर्वे का कार्य

कल एएसआई की टीम ने तीनों गुंबद के उपर चढ़कर वहां का सैंपल और दीवार पर किए गए चूने का सैंपल और सीमेंट का भी सैंपल लिया था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सील्ड एरिया वजूखाने को छोड़कर सर्वे का कार्य हो रहा है।

5 दिन के सर्वे का अपडेट

हाईकोर्ट के आदेश पर 4 अगस्त से सर्वे की कार्यवाही शुरू किया गया था। 4 अगस्त को एएसआई की टीम ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के लिए दाखिल हुई थी। बीते 5 दिनों की बात करें तो 5 दिन में एएसआई की सर्वे टीम ने वजूखाने को छोड़कर पश्चिमी दीवार, दक्षिणी दीवार का सर्वे किया। पूरे ज्ञानवापी परिसर को 4 सेक्टर में बांटा गया है। एएसआई की टीम ने 100 मीटर के क्षेत्र में एरियल व्यू फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी किया है। इसके साथ ही सर्वे की टीम ने तीनों गुंबदों का भी सर्वे कार्य एक साथ शुरू किया था।

इसके साथ ही पश्चिमी और दक्षिणी दीवार के चूना, पत्थर, और दीवार पर उकेरी गई कलाकृतियों का सैंपल कलेक्ट किया। व्यासजी के तहखाने के अंदर सर्वे की टीम परसों प्रवेश की थी। परसों से अभी तक सर्वे की कार्यवाही जारी है। व्यास जी के तहखाने के प्रवेश द्वार पर एक खंडित मूर्ति का भी सर्वे किया गया। आज सर्वे की टीम श्रृंगार गौरी के पास ऊपरी सतह पर सर्वे किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News