Varanasi News: सांसद खले प्रतियोगिता 2023 का हुआ समापन, राज्य मंत्री ने विजेताओं को दिए मेडल

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

Update: 2023-11-08 11:55 GMT

Varanasi News (Pic:Newstrack) 

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति तथा वाराणसी जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह बुधवार को बड़ा लालपुर स्थित अंबेडकर क्रीडा स्टेडियम में आयोजित "सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 (16 अक्टूबर से 8 नवंबर)" समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल लोगों के जीवन में प्रतिस्पर्धा करने की जज्बा पैदा करता है। उन्होने खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खिलाड़ी अपने-अपने विधाओं में प्रतिमान स्थापित करें। उन्होने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। देश प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा हैं। देश का युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़े ऐसी उनकी मंशा रहती है और देश एवं देशवासी युवा, बालक बालिका महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे है, विकास कर रहे है।

स्वस्थ जीवन के लिए अपनाए खेलकुद

उन्होनें कहा कि जीवन में स्वस्थ रहना है तो खेलकूद को अपनाना ही होगा। प्रधानमंत्री के 9.5 वर्ष के कार्यकाल में देश विश्व का पांचवा अर्थव्यवस्था बन गया है और 2030 तक भारत विश्व का तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का सपना सजोया है और 2047 तक ग्लोबल लीडर बनकर भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि जी-20 देश के समूह देश जो विश्व की 80 फ़ीसदी अर्थव्यवस्था पर एकाधिकार रखते हैं, उन देशों की जी-20 कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षता एवं सफल आयोजन कर यह सिद्ध कर दिया है कि भारत ग्लोबल लीडर बनने की दिशा में सबसे आगे चल रहा है। 


उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने और जीतने की क्षमता प्रदान करता है। उन्होने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं।  


इस अवसर पर मंत्री जयवीर सिंह ने पुरस्कार वितरण भी किया। उन्होने वुशू खेल में सनबीम अन्नपूर्णा की 04 वर्षीय गुरमेहर चावला को गोल्ड मेडल व शिया सिंह राजपूत सिल्वर मेडल सहित अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप मेडल प्रदान किया। इससे पूर्व उन्होंने बालक एवं बालिकाओं के दौड़ प्रतियोगिता क्लैंप बजाकर शुरुआत की। तत्पश्चात उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली एवं बालक- बालिकाओं द्वारा किए गए विभिन्न मुद्राओं में किए योगासनों को देखा।


इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी/ जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य विभागो के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News