Varanasi News: स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों का किया गया तर्पण, भारत के सुख समृद्धि का मांगा गया आशीर्वाद

Varanasi News: पं. किशुन पांडे के आचार्यत्व में बैदिक ब्राम्हणों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ दशाश्वमेध घाट पर देश के स्वतंत्रता मे सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले क्रांति वीरों के लिए तर्पण किया गया।

Update: 2023-10-11 13:16 GMT

Varanasi News (Pic:Newstrack)

Varanasi News: वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर वंदे मातरम संस्था की तरफ से स्वतंत्रता के आंदोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारियों के नाम से क्रांति वीरों का श्रद्धा और तर्पण किया गया। पितृपक्ष के पावन महीने में स्वतंत्रता सेनानियों की आत्माओं की शांति के लिए हिंदू रीति रिवाज के साथ श्रद्धा और तर्पण किया गया।

पं. किशुन पांडे के आचार्यत्व में बैदिक ब्राम्हणों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ दशाश्वमेध घाट पर देश के स्वतंत्रता मे सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले क्रांति वीरों के लिए तर्पण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनेक क्रांति वीरों का जैसे बिरसा मुंडा जी, मंगल पांडे, नीरा आर्या, रानी लक्ष्मीबाई,चाफेकर बन्धु, सरदार उधम सिंह, आजाद, भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव, सावरकर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, खुदीराम बोस, सूर्यसेन जैसे अनेक ज्ञात, अज्ञात, क्रांति वीरों के लिए पिण्ड दान, तर्पण, पूजापाठ कर ईश्वर से उन आत्माओं की शान्ति की प्रार्थना कर उन महान आत्माओं को नमन कर भारत की सुख, शांति, समृद्धि की कामना का आशीर्वाद मांगा गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष अनुप जायसवाल, संचालन धीरेन्द्र शर्मा ने किया। धन्यवाद ओमप्रकाश यादव बाबू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्य गोयनका, सिद्धनाथ गौड़ अलगु ,शंकर जायसवाल, सुनील शर्मा, विजयकृष्ण मिश्र, धर्मचंद केसरी, समीर जायसवाल, प्रकाश मिठाईलाल यादव, अमरीश जायसवाल, मंगलेश जायसवाल, मनीष चौरसिया, लल्लू, भरत निषाद, गोपाल निषाद, गौतम निषाद, प्रदीप जायसवाल, जयप्रकाश प्रजापति, पिन्टू, श्रीप्रकाश जायसवाल, कन्हैया सेठ, सुजीत गुप्ता, दीपक जायसवाल, अनुप गुप्ता, जयकिशन गुप्ता, आकाश जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News