Sonbhadra News: विकास कार्यों में भ्रष्टाचार पर भड़के ग्राम प्रधान, दिया धरना, विकास कार्य ठप करने का अल्टीमेटम

Sonbhadra News: ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए पंचायतों को स्वायत्तशासी का दर्जा दिया गया लेकिन हर साल विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें बढ़ती जा रही हैं।

Update: 2022-08-17 14:42 GMT

 सोनभद्र: विकास कार्यों में भ्रष्टाचार पर भड़के प्रधान, दिया धरना

Sonbhadra News: ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए, पंचायतों को स्वायत्तशासी का दर्जा दिया गया था लेकिन जिस तरह साल दर साल विकास कार्यों (development work) में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, उसने प्रधानों को नाराज करना शुरू कर दिया है। इस मसले को लेकर बुधवार को दुद्धी ब्लाक (Duddhi block) के प्रधान भड़क उठे। प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश की अगुवाई में जहां ब्लाक मुख्यालय पर धरना देकर भ्रष्टाचार बंद करो.. के नारे लगाए।

वहीं संबंधितों पर भी जमकर निशाना साधा। पत्र जारी किए जाने के बावजूद प्रधानों के साथ बैठक न किए जाने का आरोप लगाते हुए, प्रधानों की उपेक्षित किए जाने का भी आरोप लगाया। शाम को इस मसले पर बीडीओ से हुई वार्ता में, प्रधानों के साथ उनसे जुड़े मसलों पर वार्ता के लिए आगामी सोमवार को सुबह 11 बजे से बैठक किए जाने की बात पर सहमति बनी, तब जाकर प्रधान शांत हुए।

विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर धरना-प्रदर्शन

प्रधानों का कहना था कि विकास कार्यों में प्रधानों पर दबाव देकर किए जाते भ्रष्टाचार के मसले पर कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई गई। धरना-प्रदर्शन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पत्र देकर बैठक कराने का अनुरोध भी किया गया जिस पर बीडीओ ने आजादी पूर्व के पूर्व बैठक कराने के निर्देश भी दिए लेकिन बैठक नहीं कराई गई। स्वतंत्रता दिवस के बाद बुधवार को बैठक रखी गई है। तय समय प्रधान पहुंचे तो उन्हें अनदेखा कर दिया।

मजबूरन धरने पर बैठने का निर्णय लेना पड़ा। शाम साढ़े पांच बजे के करीब इस मसले पर बीडीओ और प्रधानों के बीच हुई वार्ता में, उनसे जुड़े मसलों और उनके द्वारा उठाई जा रही बातों को लेकर, आगामी सोमवार को बैठक कराने का भरोसा दिया गया, तब जाकर प्रधान शात हुए।

प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव, जाबर प्रधान सुभाष कुमार, धनौरा प्रधान जगत नारायण, दीघुल प्रधान सुरेश कुमार, बीड़र प्रधान किरण चैबे आदि का कहना था कि अगर उनके द्वारा उठाए जा रहे भ्रष्टाचार के मसले पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह किसी भी समय विकास कार्य ठप रखने का निर्णय ले सकते हैं। इस मसले पर बीडीओ मनीष कुमार मिश्रा का कहना था कि वह ब्लाक दिवस में व्यस्त थे।

अगली बैठक आगामी सोमवार को

एडीओ पंचायत को उन्हें बैठाने के लिए भेजा। तब तक कुछ प्रधान भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। ब्लाक दिवस से खाली होने के बाद उन्होंने प्रधानों से वार्ता की। उनकी सहमति से अगली बैठक आगामी सोमवार को रखी गई है। जहां तक भ्रष्टाचार का मसला है, इसको लेकर कोई शिकायत उनके सामने नहीं आई है।

Tags:    

Similar News