Mirzapur News: अपना दल एस की इस चुनावी मुहिम से सभी पार्टियां हैरान

अपना दल एस 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। गांव-गांव मुहिम चलाई जा रही है।

Report :  Brijendra Dubey
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-08-16 14:48 GMT

चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक करते अपना दल एस के पदाधिकारी

Mirzapur News: अपना दल एस 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। गांव-गांव मुहिम चलाई जा रही है। कार्यकर्ता जोड़े जा रहे हैं। इनका पूरा लक्ष्य 2022 के चुनाव में सबसे ज्यादा विधायक जिताने के लिए कार्यकर्ता पार्टी के सिपाही बन कर बूथ स्तर पर कार्य कर रहे हैं। इनका प्रयास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक विधायक अपना दल के खाते में आए। 2022 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे जिलाध्यक्ष ने तम्मानपट्टी, मेंडिया, सीखड़, चुनार घाट गांव में कार्यक्रम आयोजित किया।

इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मेघनाथ पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल व जिला अध्यक्ष ई रामलौटन बिंद ने जायजा लिया। इस दौरान पार्टी की नीतियों पर चर्चा हुई। संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान, हर घर पर झंडा लगाना, 19 अगस्त, 21 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री भारत सरकार बनाये जाने पर मीरजापुर में पुनः आगमन पर स्वागत समारोह में अधिक से अधिक संख्या में मीरजापुर पहुंचने पर विचार हुआ।


विधानसभा 2022 चुनाव को देखते हुए हर बूथ तैयार करना, जिसमें मेघनाथ पटेल ने कहा कि अनुप्रिया पटेल को केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने पर सभी कार्यकर्ताओं में खुशी और जोश दिख रहा है। लेकिन अपना दल एस का एक सिपाही होने के नाते आने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक विधायक अपना दल एस के खाते में आएं, यही मैं हर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से विश्वास एवं संकल्प लेना चाहता हूं।

अपना दल एस मजबूती से चुनाव में काम करेगा। बैठक के दौरान आईटी मंच जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार बिंद, चुनार विधानसभा अध्यक्ष धनंजय पटेल, जोन अध्यक्ष रामसहाय पटेल, युवा जिला उपाध्यक्ष पवनेश पटेल, युवा मंच मीडिया प्रभारी गुप्तेश्वर सिंह, युवा मंच जिला महासचिव संदीप पटेल, सूर्य प्रकाश, पप्पू पटेल, डॉ. विष्णु सिंह, शैलेश सिंह, धर्मदेव सिंह, कृपाराम सिंह, पप्पू बिंद, श्रीराम पटेल, आलोक पटेल, राणा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News