Sonbhadra News: 60 दिन इंतजार के बाद भी नहीं हुई धान खरीद, नाराज किसानों का प्रदर्शन, बैक डोर से धान खरीदने का आरोप

Sonbhadra News: घोरावल स्थित हाट शाखा प्रथम (Haat Branch) पर 60 दिन के इंतजार के बाद भी धान खरीद ना होने से किसान (farmer protest) भड़क उठे।

Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-01-13 11:40 GMT

Sonbhadra Dhan Kharid : 60 दिन इंतजार के बाद भी नहीं हुई धान खरीद (Social media) 

Sonbhadra News: धान को सरकारी दर पर बेचने के लिए क्रय केंद्रों (purchasing centers) पर कतार लगाए किसानों (Kisano) का इंतजार थमने का नाम नहीं ले रहा है। घोरावल स्थित हाट शाखा प्रथम (Haat Branch) पर 60 दिन के इंतजार के बाद भी धान खरीद ना होने से किसान (farmer protest) भड़क उठे।

पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के बैनर तले घोरावल तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार ( Purvanchal Navnirman Kisan Manch, Ghorawal Tehsil President Anil Kumar) की अगुवाई में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई और बैक डोर से धान खरीदे जाने का आरोप (Back door se Dhan Kharid ka arop) लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों को शिकायत भेजते हुए 50-60 दिनों से कतार लगाए किसानों का धान (Kisano ka dhan) तत्काल खरीदने की भी मांग उठाई गई। 


प्रदर्शन कर नाराजगी जता रहे विमलेश कुमार, शिव मूरत, राम प्रसाद, श्यामा आदि किसानों ने बताया कि 9 नवंबर से केंद्र पर महिला किसान लक्ष्मी देवी, 11 नवंबर से लालती देवी का ट्रैक्टर धान लेकर खड़ी है। नवंबर से किसान विद्या, 20 नवंबर से किसान लालधारी और शिवकुमार, 25 नवंबर से किसान हीरा लाल अपना धान लेकर घोरावल की हाट शाखा प्रथम पर धान बेचने के लिए अपनी बारी के इंतजार में खड़े हैं। 

किसान नेताओं ने भी धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप 

किसानों ने आरोप लगाया कि यहां तैनात तैनात विपणन निरीक्षक मौके पर खुद न रहते हुए अपने किसी रिश्तेदार को केंद्र पर बैठाकर गायब रहते हैं । उनके द्वारा बैठाए गए प्राइवेट आदमी केंद्र पर लगतार मनमानी, करते हुए, प्रति ट्रैक्टर अपनि कमीशन तय करने के बाद ही धान खरीद होने दे रहे हैं। कमीशन न देने वाले किसान नवंबर माह से ही अपनी बारी के इंतजार में पड़े हुए हैं। उधर, किसान नेताओं ने भी धान खरीद में गड़बड़ी बरते जाने का आरोप लगाया है। पूर्वांचल नवनिर्माण किसान मंच के जिलाध्यक्ष गिरीश पांडेय ने कहा कि घोरावल सहित तमाम धान खरीद केंद्रों से रोजाना गड़बड़ी की शिकायतें आ रहीं हैं। अधिकारियों को भी स्थिति की रोजाना जानकारी दी जा रही है बावजूद किसानों की समस्या को लेकर किसी की तरफ से संजीदगी नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां एक तरफ घोरावल में किसान लंबे समय से अपनी बारी के इंतजार में खड़े हैं।


प्रतिदिन 500-600 क्विंटल धान की खरीद 

 वहीं विभागीय पोर्टल पर हाट शाखा घोरावल प्रथम पर प्रतिदिन 500-600 क्विंटल धान की खरीद की जा रही है। बताया कि डीएम और एसडीएम को शिकायत भेज इस पर जांच की मांग की गई है। इस संबंध में वार्ता के लिए क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अनूप चौधरी के सेल फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन लगातार बिजी टोन मिलता रहा।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News