Hapur News: टाेल अधिकारी सहित 20 अज्ञात लोगों पर बलवे सहित अन्य धाराओं की रिपोर्ट दर्ज

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर टोल अधिकारी राठौर को नामजद करते हुए 20 अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Report :  Avnish Pal
Update:2023-01-07 21:10 IST

Report filed against 20 unknown people including tail officer and other sections including rebellion

Hapur News: जनपद हापुड के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर स्थित टोल प्लाजा पर बस चालक के साथ जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने टाेल अधिकारी सहित 20 अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट, बलवा सहित अन्य कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैज की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक का दावा है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हरियाणा के पानीपत स्थित हरिनगर में नगर में रहने वाले सूरज सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को वह बस में यात्रियों के नेपाल लेकर जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पहुंचा तो टोल पर लगे जाम के कारण उसकी टोल कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले समझौता करा दिया। लेकिन उसके बाद आरोपी टोल कर्मचारियों ने अपने टोल अधिकारी राठौर के साथ मिलकर उसको बस से नीचे उतार लिया। उसके बाद आरोपियों ने उसको बेरहमी से मारपपीट कर घायल कर दिया। घटना के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर टोल अधिकारी राठौर को नामजद करते हुए 20 अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News