Lucknow News: नगर निगम अब भी निकाल रहा जलभराव का पानी, कागजों पर बहुत तेज चल रही मशीनें

Lucknow News: राजधानी में बारिश हुए महीनों गुजर गए हैं लेकिन नगर निगम कागजों पर अभी भी बारिश का पानी निकाल रहा है। पानी निकालने के नाम पर डीजल, पेट्रोल चोरी किया जा रहा है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-11-27 08:06 GMT

UP Nagar Nikay Chunav 2022 

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों ने चोरी करने का नया तरीका खोज निकाला है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। राजधानी में बारिश हुए महीनों गुजर गए हैं लेकिन नगर निगम कागजों पर अभी भी बारिश का पानी निकाल रहा है। पानी निकालने के नाम पर डीजल, पेट्रोल चोरी किया जा रहा है।

आपको ये जानकर हैरत होगी कि शहर से बारिश का पानी बाहर निकालने वाली मशीनें कागजों पर अब भी चलाई जा रही हैं और इसके नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट की जा रही है। गोपनीय जांच में नगर निगम का डीजल चोरी करने का खेल सामने आने के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कम्प मचा हुआ है। इस संबंध में एक जानकार का कहना है कि काफी लंबे समय से लखनऊ नगर निगम द्वारा पानी निकालने के नाम पर सरकार को करोड़ों रुपयों की चपत लगाई जा रही है। इसके लिए एक काकस सक्रिय है। लेकिन अब इस पर गाज गिरने की संभावना के बाद तमाम अधिकारी गायब हो गए हैं।

नगर निगम में डीजल पेट्रोल खर्च पांच सालों में डेढ़ गुना बढ़ गया है। पांच साल पहले यह खर्च 35 करोड़ था, जो अब 50 करोड़ रुपये हो गया है। सरकार के आदेशों को दरकिनार करके डीजल पेट्रोल में लूट की जा रही है। नगर निगम के पंप पर तीन मशीनें हैं इनमें से दो नई हैं। फिर भी पुरानी मशीनों से तेल दिया जा रहा ताकि पेट्रोल डीजल में खेल किया जा सके।

नगर निगम द्वारा सरकार को लगाई चपत का भंडाफोड़ पहले भी कई बार हो चुका है। औचक निरीक्षण, ऑडिट और बिल भुगतान की जांच में तेल जारी करने में चल रहा खेल पहले भी पकड़ा जा चुका है, कुछ दिन की जांच के बाद पूरे मामले में लीपा पोती करके दोषियो को बचा लिया जाता है। जानकारों का कहना है कि इसमें एक्शन न होने की वजह से ही हर स्तर पर पैसों की बंदरबांट चल रही है।  

Tags:    

Similar News