UP: हैवान पत्नी ने ईंट से पति की फोड़ी खोपड़ी, फिर हाथ डालकर निकाला भेजा, बोली इसे जलवा...

UP:पत्नी ने घर दरवाजे के पास खड़े पति के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। उसने पति का सिर कुचलकर दरवाजे पर ही हत्या कर दी।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-09 06:42 GMT
पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार (Pic: Social Media)

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर जनपद से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां पति-पत्नी के बीच नानवेज बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी ने पति के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे सिर की नसें बाहर आ गईं और सिर में छेद हो गया। महिला का इतने से भी जब मन नहीं भरा तो उसने सिर से भेजा बाहर निकाल लिया। सूचना पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पुलिस इसे जल्दी जलवा देना ठीक है।

पति-पत्नी के बीच नानवेज बनाने को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक थाना रोजा क्षेत्र के हथौड़ा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय सत्यपाल का उसकी पत्नी से नानवेज बनाने को लेकर विवाद हो गया। उसकी पत्नी ने जब नानवेज बनाने से मना कर दिया, इस पर सत्यपाल ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी। पिटाई से नाराज पत्नी गायत्री देवी ने आपा खो दिया। इसके बाद गुस्साई पत्नी ने घर दरवाजे के पास खड़े पति के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। उसने पति का सिर कुचलकर दरवाजे पर ही हत्या कर दी। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पति के सिर से उसका भेजा बाहर निकालकर फेंकने लगी। 

पुलिस से महिला बोली- इसे जलवा देना 

वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। घटनास्थल का नजारा देख पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने मौके से महिला को खून से सने हाथों के साथ गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पुलिस ने इसको जलवा देना। इसके बाद मुझे भी जलवा दीजिएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या बोले पुलिस अधीक्षक?

एसपी सिटी संजय कुमार ने कहा कि आज हथौड़ा इलाके का रहने वाला सत्यपाल स्टेडियम में प्राइवेट नौकरी करता था, उसका झगड़ा पत्नी से हो गया। इसके बाद पत्नी ने ईट से उसके सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News