NH-2 पर फिर मिला बैग में महिला का शव, अपराधियों ने दी पुलिस को चुनौती

Update: 2016-08-13 06:59 GMT
woman dead-body found in bag nh-2 mathura

मथुराः नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को ट्रॉली बैग में एक महिला का शव मिला है। दो दिन में लगातार दो लाशें फेंककर अपराधियों ने हाईवे सुरक्षा को चुनौती दी है। यूपी सरकार और पुलिस महिला अपराधों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।

लगातार दूसरे दिन मिला शव

थाना फरह इलाके में भीमनगर के पास एनएच-2 पर लगातार दूसरे दिन भी ट्रॉली बैग में एक महिला का शव मिला है। महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं जिससे उसके साथ रेप के बाद की गई हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गुरुवार को भी मिला था शव

जबकि गुरुवार को थाना फरह इलाके के रैपराजाट में एनएच-2 के पास एक महिला का शव बैग में मिला था। बैग को नंबर कोड से लॉक किया गया था। शव के गुप्तांग पर चोट के निशान मिले थे। इसमें भी महिला के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी।

अपराधियों ने दी चुनौती

राज्य में महिलाओं पर हो रहे अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे है। बुलंदशहर रेप कांड के बाद राज्य के सभी नेशनल हाईवे पर कड़ी चौकसी बरतने का दावा किया गया था लेकिन हाईवे पर सुरक्षा के लिए किए गए दावे भी फेल होते नजर आ रहे हैं। अपराधियों ने लगातार दो दिन में दो शव फेंककर यूपी सरकार और पुलिस को कड़ी चुनौती दी है।

Tags:    

Similar News