एंबुलेंस की लेटलतीफी ने ली महिला की जान, परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एंबुलेंस में देरी वजह से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। दअरअसल बुजुर्ग महिला देवरिया जिला अस्पताल में 2 दिन से भर्ती थी। अचानक महिला की हालत बिगड़ने पर डाॅक्टरों ने महिला को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।

Update: 2019-02-06 11:00 GMT

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एंबुलेंस में देरी वजह से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। दअरअसल बुजुर्ग महिला देवरिया जिला अस्पताल में 2 दिन से भर्ती थी। अचानक महिला की हालत बिगड़ने पर डाॅक्टरों ने महिला को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें.....कुंभ 2019: प्रकृति बचेगी तभी प्राणायाम संभव: स्वामी चिदानन्द

बुजुर्ग महिला के परिजन गरीब थे और वह निजी एंबुलेंस नहीं मंगा सकते थे। इसलिए उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। फोन पर आधें घंटे में एंबुलेंस पहुचने की बात कही गई थी। परिजन बार बार फोन कर रहे थे और जवाब मिल रहा था कि अभी एंबुलेंस पहुंच रही है। लेकिन एंबुलेंस 6 घंटे के बाद पहुंती तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें.....हार्दिक पटेल के इशारे पर कांग्रेस विधायक का इस्तीफा, लड़ेंगे उपचुनाव !

बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परजिनों ने जिला अस्पताल में शव रखकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल समेत उपजिलाधिकारी ने परिजनों को समझाया जिसके वह शव लेकर घर गए।

यह भी पढ़ें.....सबरी माला मन्दिर में दायर पुर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित

मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी रामकेश यादव ने बताया कि कुछ लोगों ने शव रख कर जाम लगाया था। उन्हें समझा बुझाकर घर भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस के अभाव में महिला की मौत हुई है। इसकी जांच करायी जायेगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर वह मुआवजे की परिधि में होगी तो मुआवजा दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News