हनीमून पर हुआ कुछ ऐसा कि पत्नी ने दर्ज करवाई FIR
एक 25 साल की महिला ने नोएडा महिला पुलिस थाने में अपने पति के नपुंसक होने का केस दर्ज करवाया है। महिला ने अपने पति और ससुरवालों पर धोखा देने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि शादी के समय उसे यह सच नहीं बताया गया था। महिला ने अब पति से तलाक के साथ ही शादी का पूरा खर्च मांगा है।;
लखनऊ : एक 25 साल की महिला ने नोएडा महिला पुलिस थाने में अपने पति के नपुंसक होने का केस दर्ज करवाया है। महिला ने अपने पति और ससुरवालों पर धोखा देने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि शादी के समय उसे यह सच नहीं बताया गया था। महिला ने अब पति से तलाक के साथ ही शादी का पूरा खर्च मांगा है।
क्या था पूरा मामला
-महिला नोएडा के सेक्टर 12 की रहने वाली है।
-नवंबर 2015 में महिला की शादी सेक्टर 51 के केंद्रीय विहार में रहने वाले एक शख्स से हुई।
-महिला ने बताया कि शादी के बाद वे दोनों हनीमून के लिए गोवा गए। जहां उसे अपने पति के नपुंसक होने की बात पता चली।
-महिला ने बताया, उसका पति शारीरिक संबंध बनाने से कतराता था और इस कारण वह काफी परेशान रहती थी।