गो-एयर के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हार्ट अटैक से हुई महिला की मौत

Update: 2016-08-02 13:01 GMT

लखनऊ : लखनऊ से मुंबई जा रही गो-एयर की फ्लाइट में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद फ्लाइट को रन-वे से वापस लाया गया। फिर शव को उतारा गया। महिला की मौत के बाद फ्लाइट में कुछ समय तक अफरातफरी का माहौल रहा।

बेटे-बेटी के साथ कर रही थीं सफ़र

जानकारी के अनुसार मंगलवार को गो-एयर की फ्लाइट लखनऊ से मुंबई जा रही थी। फ्लाइट में शहरुंनिशा (65 वर्ष) भी सवार थीं। हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई। वह सिद्धार्थनगर की निवासी थीं। वह अपने बेटे-बेटी के साथ गो-एयर की फ्लाइट से मुंबई जा रही थीं। विमान के रन-वे पर पहुंचते ही उन्हें हार्ट अटैक हुआ और उनकी मौत हो गई।

पायलट ने की मांगी थी मदद

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्टीय एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर को गो-एयर की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्री की तबियत खराब होने के कारण पायलट ने मदद मांगी। इसके बाद अमौसी एयरपोर्ट पर डॉक्टर और एम्बुलेंस को तैनात किया गया। उसके बाद फ्लाइट को अमौसी एयरपोर्ट पर उतारा गया।

Tags:    

Similar News