छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से फेंका, गंभीर रूप घायल

Update: 2017-01-05 11:41 GMT

बागपत: अहेरा रेलवे हाल्ट पर कुछ मनचलों ने चलती ट्रेन में एक महिला से छेड़खानी की। विरोध करने पर मनचलों ने उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां हॉस्पिटल प्रसाशन ने उसका इलाज करने से मना कर दिया। इससे वह हॉस्पिटल के बाहर ही तड़पती रही।

क्या है मामला?

रानी बागपत के हरचंदपुर गांव की रहने वाली है।

वह सहारनपुर से दिल्ली जा रही थी।

महिला को अकेला देख कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी।

महिला ने जब इसका विरोध किया तो वह उसे अपशब्द कहने लगे।

तभी बीच बचाव करते वक्त उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

जिससे वह गंभीर रूप रे घायल हो गई।

पहले तो हॉस्पिटल प्रसाशन ने उसका इलाज करने से मना कर दिया।

बाद में मीडिया कर्मियों की मदद से उसका हॉस्पिटल में इलाज शुरू कराया गया।

पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया है।

वहीं पुलिस मीडिया से बात करने से भी बच रही है।

Tags:    

Similar News