Jhansi News: गांवों में जगाई नारी सशक्तिकरण की अलख, महिला आरक्षियों ने महिलाओं को जुल्म न सहने को किया प्रेरित

Jhansi News: झाँसी में महिला आरक्षियों ने कस्बे में भ्रमण कर महिलाओं को उनके अधिकार बताए। महिला आरक्षीयों ने एक स्कूल में पहुंच कर छात्राओं को भी जागरूक किया ।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2022-10-18 09:16 GMT

झाँसी: गांवों में नारी सशक्तिकरण की महिला आरक्षियों ने महिलाओं को जुल्म न सहने को किया प्रेरित

Jhansi News: सूबे की सरकार आधी आबादी को जागरुक करने के लिए लगातार जागरुकता अभियान (awareness campaign) चला रही है। झाँसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार के निर्देश पर महिला आरक्षियों ने इसकी कमान संभाल रखी है। ग्रामीण क्षेत्रों से दूर दराज वाले इलाकों में महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मुहैया करा रही है। महिला आरक्षी एक स्कूल में पहुंची। महिलाओं को संगठित कर सरकार की सभी योजनाओं के बारे में बताया। महिला आरक्षियों (women constables) के कस्बे में भ्रमण कर महिलाओं (rights of women) को उनके अधिकार बताए हैं।

खुद को कमजोर न समझें

मिशन शक्ति के तहत विभिन्न हेल्प लाइन नंबर जैसे -181, 1076, 112, 1098,108 हेल्प लाइन नंबर के बारे में विस्तार से समझा रही है। बता रही है कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अब वे किसी भी सूरत में अपने को कमजोर, असहाय नहीं समझें। महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साइबर सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी मुहैया कराई जा रही है। इस दौरान आने वाले सभी शिकायतों का इनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निस्तारण कराया जा रहा है।


महिलाओं को पंपलेट देकर बताए गए हेल्पलाइन नंबर

केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं जैसे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, स्वरोजगार योजना आदि के बारे में भी जानकारी देकर उन्हें जागरुक किया जा रहा है।

जागरुकता अभियान चलाया

डीआईजी के निर्देश पर झाँसी, ललितपुर व जालौन में जागरुकता अभियान चलाया गया। महिला पुलिस टीम ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर अपराध के खिलाफ अभियान छेड़ने की बात कही। जागरुकता अभियान में ग्रामीण महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। टीम क्षेत्र में भ्रमण करके लोगों को कानून के नियमों की भी जानकारी दे रही है। महिलाओं व छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में भी बताया गया। महिला आरक्षियों ने छात्राओं को बताया है कि थाने पर महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। कभी भी समस्या होने पर पीड़ित थाने पर पहुंचकर महिला प्रार्थना पत्र देकर पुलिस मदद कर सकती है।


इनका कहना है

डीआईजी जोगेन्द्र कुमार ने कहा है कि महिला पुलिस बीट अधिकारी के रुप में नामित महिला पुलिसकर्मियों से कहा कि वे क्षेत्र में जाकर बालिकाओं व महिलाओं से संवाद स्थापित करें। मोबाइल से समय समय पर संपर्क करें। हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर हिंसा के बारे में जागरुक करें। गांवों के अपराधियों, मुख्य विवाद के बारे में जानकारी लें। छात्राओं को स्कूल जाते व आते समय स्कूल के अंदर व बाहर तथा परिवहन साधनों के उपयोग करते समय पर्याप्त सावधानी बरतने व आत्म सुरक्षा के उपायों के विषय में जागरुक कराएं।

Tags:    

Similar News