ऑक्सीजन प्लांट के लिए मंत्री ने किया भूमि पूजन, जल्द होगी किल्लत दूर

राज्यमंत्री ने बताया कि इस ऑक्सीजन प्लांट की लागत लगभग 42 लाख रुपए है जिसे समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाया जा रहा है।;

Reporter :  Kapil Dev Maurya
Published By :  Dharmendra Singh
Update:2021-05-09 00:28 IST
Girish Chandra Yadav

गिरीश चंद्र यादव आॅक्सीजव प्लांट का भूमिपूजन करते (फोटो: सोशल मीडिया)

  • whatsapp icon

जौनपुर: राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को महिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट के लिए विधिवत भूमि पूजन किया। इसको समाज कल्याण विभाग को तीन हफ्तों में तैयार करेगा। इससे अस्पतालों में आक्सीजन की समस्या दूर होगी।

राज्यमंत्री ने बताया कि इस ऑक्सीजन प्लांट की लागत लगभग 42 लाख रुपए है जिसे समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाया जा रहा है जो कि लगभग 3 हफ्तों में बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्लांट से लगभग 35 जंबो सिलेंडर तैयार होंगे जिससे महिला अस्पताल में 40/60 बेड तक सप्लाई दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में पीएम केयर फंड द्वारा आक्सीजन प्लान्ट बनकर तैयार हो गया है औए गैस की टेस्टिंग के लिए गुरुग्राम गया है जिससे लगभग 40 जंबो तैयार किया जा सकेगा। दोनों आक्सीजन प्लांट से लगभग 75 जंबो सिलेंडर तैयार होंगे जिससे ऑक्सीजन की समस्या का समाधान हो जाएगा। जिन मरीजों का इलाज चल रहा है उनको आक्सीजन के लिए दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने एक और ऑक्सीजन प्लांट के लिए पीएम केयर्स फंड से स्वीकृति प्रदान की है। इसका कार्य भी शीघ्र चालू होगा।
इस दौरान राज्यमंत्री ने अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार को निर्देश दिया कि यहां आने वाले मरीजों का अच्छा से अच्छा इलाज किया जाए। अगर अस्पताल में बेड नहीं है तो कोविड-19 के अन्य अस्पताल में उनको शिफ्ट कराया जाए ताकि उनका इलाज हो सके और उनकी जान बचाई जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Tags:    

Similar News