यहाँ भी दिखा योगी इफेक्ट : बाराबंकी में चलाया गया एंटी रोमियो अभियान

Update: 2017-03-22 10:45 GMT

बाराबंकी : यूपी के बाराबंकी में आज जब पुलिस विभाग ने गर्ल्स कॉलेज के आस पास एंटी रोमियो अभियान चलाया तो, छात्राओं ने सीएम योगी और मोदी सरकार की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा वास्तव में अब उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हरकत में आयी है।

पुलिसकर्मी जब गर्ल्स कॉलेज के आसपास बेवजह घूम रहे लड़को को पकड़ रहे थे। तो वहां मौजूद लड़कों में हड़कंप मचा गया, इस दौरान एक दो लड़को को पकड़ कर उनसे पूछताछ की गयी और उनके माँ बाप से उनके यहाँ आने के कारण को भी फोन करा जाना।

पुलिसकर्मी छात्राओं से भी मिले और उनसे जानकारी ली कि क्या यहाँ रोज मनचले आते हैं। उन्होंने लड़कियों से कहा की कभी भी कोई भी मनचला चाहे यहाँ या फिर कहीं भी परेशन करे तो फ़ौरन पुलिस को जानकारी दें। इन से डरें नहीं उन्होंने छात्राओं को निडर होकर स्कूल आने जाने का भरोसा भी दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शहर में अब ऐसी कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Tags:    

Similar News