Yogi Government 2.0: बड़े-बड़े नेताओं का कट गया पत्ता, इन्हे नहीं मिली योगी कैबिनेट में जगह, देखें लिस्ट

Yogi Government 2.0: मुख्यमंत्री योगी के जिन मंत्रियों को नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गयी उनमें डा. दिनेश शर्मा के अलावा सतीश महाना, श्रीकांत शर्मा जैसे कई नेता शामिल हैं।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-03-25 13:26 GMT

भारतीय जनता पार्टी (Photo - Social Media )

Yogi Government 2.0: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के नेतृत्व में बनी लगातार दूसरी भाजपा सरकार (BJP government) में इस बार पिछले मंत्रिमंडल के 22 सदस्यों को मौका नहीं दिया गया है। इसमें पूर्व डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा (Former Deputy CM Dr. Dinesh Sharma) के अलावा कई अन्य कद्दावर मंत्रियों के नाम शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि अब इन पूर्व मंत्रियों को संगठन में भेजा जाएगा। वहीं दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि डा, दिनेश शर्मा को विधानपरिषद का सभापति और सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा।

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिन मंत्रियों को नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गयी उनमें डा. दिनेश शर्मा के अलावा कैबिनेट मंत्रियों सतीश महाना, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह, राम नरेश अग्निहोत्री, रमापति शास्त्री, आशुतोष टंडन, जय प्रताप सिंह, मुकुट विहारी वर्मा के अलावा राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी अतुल गर्ग, अशोक कटारिया, डॉ महेंद्र सिंह शामिल हैं। इनके अलावा पिछली सरकार में राज्यमंत्री रहे श्री राम चौहान, जय कुमार जैकी, अनिल शर्मा,सुरेश पासी, चौधरी उदय भान सिंह, रामशंकर सिंह पटेल, नीलिमा कटियार, महेश गुप्ता तथा जीएस  धर्मेश शामिल हैं।

डा. दिनेश शर्मा: Photo - Social Media

उल्लेखनीय है कि पिछली बार 2017 में जब येागी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार में बनी थी तो पहली बार ही चुनाव जीतकर आए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा को कैबिनेट मंत्री बनाने के साथ ही उन्हे उर्जा मंत्रालय दिया गया था। इसी तरह इलाहाबाद से चुनाव जीतकर आए एक और राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह को भी कैबिनेट मंत्री बनाया था।

सतीश महाना: Photo - Social Media

सतीश महाना को इस बार मंत्रिमंडल में नहीं मिली जगह

जबकि पुराने पार्टी नेता मुकुट बिहारी वर्मा को सहकारिता और एमएलसी डा महेन्द्र सिंह को जल मंत्रालय का काम दिया गया था। इस बार के मंत्रिमंडल में सबसे बड़ा चौकाने वाला नाम सतीश महाना का है जिन्होंने औद्योगिक विकास मंत्री के तौर पर प्रदेश में निवेश का रिकार्ड बनाने का काम किया। लेकिन इस नए मंत्रिमंडल में उन्हे जगह नहीं दी गयी है। इसी तरह पिछले मंत्रिमंडल में अकेले अल्पसंख्यक चेहरे के तौर पर मोहसिन रजा को जगह दी गयी थी पर इस बार उन्हे मंत्रिमंडल मे जगह नहीं दी गयी है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News