Jaunpur Rape Case: निर्भया के रेप में नाकाम दरिंदे ने प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, गंभीर हालात में हॉस्पिटल में भर्ती

Jaunpur Rape Case: कटहरी गांव में दुष्कर्म की अत्यन्त ही विभत्स घटना प्रकाश में आई है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2023-03-27 19:25 GMT
जौनपुर में रेप में नाकाम युवक ने महिला प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा: Photo- Social Media

Jaunpur Rape Case: कटहरी गांव में दुष्कर्म की अत्यन्त ही विभत्स घटना प्रकाश में आई है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन खुद की अस्मत बचाने के लिए संघर्ष करने वाली वो विवाहिता अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक यहां पर एक विवाहिता के साथ अपनी हवस बुझाने के लिए दरिंदे ने जब उसपर हमला किया तो निर्भया हमलावर अभियुक्त से भिड़ती रही। रेप में नाकामयाब होने पर हैवान ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया।

सूनसान घटनास्थल पर नहीं मिल सकी मदद

नवविवाहिता के साथ अभियुक्त ने हैवानियत का ऐसा कृत्य किया, जिसे सुनकर स्थानीय लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता को दुष्कर्म का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोपी ने नव विवाहिता को मारने-पीटने के बाद उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। जिसके कारण वह जमीन पर गिरकर चीखती-चिल्लाती रह गई। घटनास्थल सूनसान होने के कारण कोई मदद को नहीं आ सका। हैवानियत की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से भिड़ी रही निर्भया

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक गांव निवासी 24 वर्षीय विवाहिता रविवार अपराह्न करीब चार बजे घर से कुछ दूर खेत में शौच के लिए गई थी। उसी समय कटहरी गांव निवासी कुंवर चौहान ने विवाहिता को सूनसान खेत में उसे दबोच लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। नवविवाहिता ने विरोध किया तो वह उसे मारने-पीटने लगा। वो जब शोर मचाने लगी तो मुंह दबा कर जमीन पर पटक दिया। इसके बावजूद निर्भया ने हार नहीं मानी और वो दरिंदे से भिड़ी रही। झुल्लाये आरोपी कुंवर चौहान ने उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। इसके बाद वो मौके से फरार हो गया।

परिजनों में मचा कोहराम

काफी देर बीत जाने के बाद भी जब विवाहिता घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जंगल की ओर गए। देखा कि वह वहां लहूलुहान होकर अचेतावस्था में पड़ी है। वह उसे किसी तरह चारपाई में उठाकर तक लाए। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ये कहना है पुलिस का

घटना के संबंध में पीड़िता के पति ने गांव निवासी कुंवर चौहान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ बदलापुर ने बताया कि इस घटना के बाबत तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के पश्चात पुलिस ने तत्काल दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। लेकिन जिले में हुई इस घटना ने लोगों को एक बार फिर दिल्ली की हैवानियत वाली घटना की याद दिला दी है। इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। साथ सरकार के महिला सुरक्षा के दावों की पोल भी खोल कर रख दी है।

Tags:    

Similar News