Zila Panchayat Election UP 2021: भाजपा की रेखा हूण ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जमाया कब्जा
सपा छोड़ भाजपा का दामन थामने वाली रेखा हूण ने हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बाजी मार ली है।;
बीजेपी से रेखा हूण चुनीं गई जिला पंचायत अध्यक्ष (फोटो साभार-सोशल मीडिया)
Zila Panchayat Election UP 2021: बसपा छोड़ भाजपा का दामन थामने वाली रेखा हूण ने हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बाजी मार ली है। सुबह 10 बजे से चालू हुए चुनाव के दौरान सपा—भाजपा के कार्यकर्ता कई बार आमने—सामने आ गये भारी पुलिस बल की तैनाती और अधिकारियों की सूझबुझ ने विवाद को होने नहीं पाया। वहीं सपा कार्यकर्ताओं कि भी पुलिस अधिकरियों से कई बार झाड़पें हुईं। जिला पंचायत अध्यक्ष पर के चुनाव के बाद राजनीतिक उठा—पटक विराम लग गया।
रेखा हूण ने बसपा छोड़ भाजपा का दामन थामा था। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बना कर रेखा हूण को चुनावी मैदान में उतार था। रेखा हूण को अध्यक्ष पद चुनाव जीतने के लिए 19 में से 10 सदस्यों का समर्थन हासिल करना था। जबकि भाजपा के मात्र तीन ही प्रत्याशी पंचायत सदस्य चुनाव जीतकर आये थे। ऐसे में रेखा हूण को छह अन्य सदस्यों का समर्थन हासिल करना था। जो एक बड़ी चुनौती से कम नहीं थी।
लगभग एक माहीने तक चले राजनीतिक उठा—पटक, खरीद—फरोख्त के आरोपों के बीच शनिवार को भाजपा प्रत्याशी रेखा हूण ने सपा की प्रत्याशी रूचि यादव से 7 वोट अधिक 13 वोट पा कर जीत हासिल कर लिया। इससे जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। वहीं जीत के बाद सांसद, विधायक सहित वरिष्ठ नेता भाजपा कार्यलय पहुंच कर रेखा हूण को बधाई दी।