AGRA Cantt BJP MLA Dr GS Dharmesh: सीएम योगी से करेंगे करोड़ों के घोटाले की शिकायत

आगरा के छावनी विधानसभा सीट पर BJP विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने अपना कब्जा बरकरार रखा है.. उन्होंने सपा के कुंवरचंद वकील को हराया.. डॉक्टर जी एस धर्मेश से खास बातचीत

Published By :  Ramkrishna Vajpei
Update: 2022-04-08 13:18 GMT

AGRA Cantt BJP MLA: आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए चल रहा प्रोजेक्ट सवालों के घेरे में आ गया है। आम आदमी तो प्रोजेक्ट में बढ़ती जा रही लापरवाही की शिकायत कर ही रहे हैं। अब भाजपा विधायक ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने का एलान कर दिया है। न्यूज़ट्रैक से हुई exclusive बातचीत में भाजपा विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश (BJP MLA Dr GS Dharmesh) ने दो टूक कहा कि 800 करोड के प्रोजेक्ट में समय से पहले ही 600 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है। ठेकेदार मनमानी दिखा रहे हैं। काम अधूरा पड़ा है। जगह जगह रास्ते, सड़कें खुदी पड़ी है। जनता परेशान है।

Tags:    

Similar News