Video Viral: बेंगलुरु के छात्र ने बांसुरी से बजाई वंदे मातरम की धुन, वीडियो देख कर हो जाएगा दिल खुश

Bengaluru Video Viral: वायरल वीडियो में एक छात्र बांसुरी से वंदे मातरम की धुन बजा रहा है। वह किसी सड़क या घर में नहीं बल्कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अपनी बांसुरी की मधुर सुर सुना रहा है।

Written By :  Anjali Soni
Update:2022-11-14 06:37 IST

Bengaluru Video Viral(video-social media)

Video Viral: सोशल मीडिया पर टैलेंट की कोई कमी नहीं है। कभी कोई अपने डांस का जलवा दिखाता है, तो कभी कोई अपनी मधुर आवाज से लोगों का दिल जीत लेता है। पहले यह पता था कि लोगों में टैलेंट भरपूर है। परन्तु देखने को नहीं मिलता था। लेकिन आज के समय में सोशल मीडिया की वजह से लाखों लोगों के वीडियो देखने को मिलते हैं। इससे यह साबित होता है कि लोगों के पास कला की कोई कमी नहीं है। अगर किसी में कला और लगन दोनों है। तो वह कभी भी कुछ भी कर सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक छात्र का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बांसुरी से वंदे मातरम की धुन बजा रहा है।

बेंगलुरु के एक छात्र का ट्रैन में वंदे मातरम की धुन बजाते हुए वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में एक छात्र बांसुरी से वंदे मातरम की धुन बजा रहा है। वह किसी सड़क या घर में नहीं बल्कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अपनी बांसुरी की मधुर सुर सुना रहा है। दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा यह चेन्नई-बेंगलुरू-मैसुरु रूट पर चलने के लिए तैयार है। इस वीडियो ने तो सभी का दिल जीत किया है। लड़के के आस-पास और भी लोग मौजूद है। वह उसका हौसला बड़ा रहा है। छात्र का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने पसंद किया वीडियो

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर log.kya.sochenge नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा वंदे मातरम की धुन बजाते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अपनी बांसुरी बजाते हुए एक छात्र वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो पर अब तक 25 हजार लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स अपने विचार भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इसी टैलेंट की जरूरत है भारत को, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा मान गए बन्दे को, बहुत ही अच्छी तरह धुन बजा रहा है।

Tags:    

Similar News