Video Viral: लड़का और लड़की ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख कर बन जाएगा दिन

Couple Dance Viral Video: वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की कपल डांस कर रहे हैं। पहले लड़का स्टेज पर ही होता है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-11-01 16:33 GMT

Couple Dance Viral Video(video-social media)

Couple Dance Viral Video: शादी में अपने पार्टनर के साथ डांस करने का सपना तो सभी का होता है। किसी का यह सपना पूरा हो जाता है। क्योंकि उनको डांस आता है और इन्ही के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। कपल डांस के वीडियो देखना यूजर्स को बहुत पसंद होता है। वह ऐसे डांस बहुत एन्जॉय करते हैं। ज्यादातर ऐसे डांस शादियों में ही देखने को मिलते हैं। हाल ही में सॉशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का और लड़की साथ में ऐसा कमाल का डांस कर रहे हैं।

लड़का और लड़की ने साथ में किया जबरदस्त डांस, जीता लाखों लोगों का दिल

वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की कपल डांस कर रहे हैं। पहले लड़का स्टेज पर ही होता है। फिर वह अपनी वाइफ का हाथ पकड़ कर उसे भी स्टेज पर बुला लेता है और दोनों साथ में ताल से ताल मिलाकर डांस करने लगते हैं। दोनों एक जैसे कमाल के डांस स्टेप्स कर रहे हैं। दोनों के मूव्स और एक्सप्रेशन भी कमाल के है। इन को देख कर तो किसी का भी डांस करने का मन कर जाए। दोनों का लुक भी बहुत कमाल का है। दोनों ने अपना कोआर्डिनेशन भी शुरू से लेकर लास्ट तक बरकरार रखा है।

यूजर्स ने दिया वीडियो पर रिएक्शन

इस कमाल के डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर log.kya.sochenge नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ब्यूटीफुल और अमेजिंग कपल, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बहुत ही शानदार डांस, वीडियो देख कर तो दिल खुश हो गया, सभी यूजर्स कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News