Chandrashekhar Azad Video: देखें चंद्रशेखर का वो वीडियो, जब उन पर हुई कई राउंड फायरिंग और फिर समर्थकों का उमड़ा हुजूम

Chandrashekhar Azad Ravan Attack Case: आजाद पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार को सहारनपुर के दवेबंद में हुए हमले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। गुरुवार को राजधानी में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर इस हमले का विरोध जताया।

Update: 2023-06-29 10:11 GMT

Chandrashekhar Azad Ravan Attack Case: आजाद पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार को सहारनपुर के दवेबंद में हुए हमले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। गुरुवार को राजधानी में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर इस हमले का विरोध जताया। पुलिस ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले ईको गार्डन भेज दिया। चंद्रशेखर पर हमले के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। वहीं सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने इस हमले की निंदा करते हुए यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाया था। चंद्रशेखर पर हमले के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। कार्यकताओं ने पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन कर हमले की निंदा करते हुए विरोध जताया।

Tags:    

Similar News