Lucknow Congress Protest: कांग्रेस महिला मोर्चा ने महंगाई और मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी पर किया प्रदर्शन

Lucknow Congress Protest: कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस महिला मोर्चा ने लगातार बढ़ती महंगाई और मणिपुर में महिला के साथ हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा के समर्थक भारी संख्या में हाथ में सिलेंडर और टमाटर की माला लेकर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की।

Update: 2023-07-20 09:23 GMT

Lucknow Congress Protest: राजधानी लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस महिला मोर्चा ने लगातार बढ़ रही महंगाई और मणिपुर में महिला के साथ हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा के समर्थक भारी संख्या में हाथ में सिलेंडर और टमाटर की माला लेकर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मणिपुर के सीएम केे इस्तीफे की भी मांग की। प्रदर्शन कर रही महिला समर्थकों से पुलिस कर्मियों की काफ़ी नोकझोंक भी हुई। पुलिस के काफ़ी समझाने के बाद भी जब समर्थक नहीं माने तो पुलिस ने समर्थकों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।

Tags:    

Similar News