Video Viral: गाय और बछड़े ने चटकारे लेते हुए खाए गोलगप्पे, वीडियो देख कर आप भी हो जाएंगे हैरान !

Video Viral: पानी पूरी को स्वाद लेकर तो सभी खाते है। लेकिन वायरल वीडियो में इसका स्वाद गाय ले रही है। वायरल वीडियो में दो गाय सड़क के किनारे पानी पूरी के ठेले के सामने खड़ी है और मजे लेते हुए मां बच्चा पानी पूरी खा रहे हैं।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-02 07:46 GMT

cow and calf video viral:गोलगप्पे के शौकीन तो सभी होते हैं। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की पानी पूरी के वीडियो सामने आते रहते हैं। इंडियंस को तो पानी पूरी खाना बेहद पसंद होता है। कहते हैं कि लड़कियां गोलगप्पों की ज्यादा शौकीन होती हैं। शायद ही कोई होगा जिसे पानी पूरी खाना पसंद नहीं होगा। इंसान तो पानी पूरी मजे से एन्जॉय करते हुए खाते ही है, लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को मजे से पानी पूरी खाते हुए देखा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर गाय और बछड़े का पानी पूरी खाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख कर तो हर कोई चौंक जाए।

इंसानो ने नहीं गायों ने खाए गोलगप्पे

पानी पूरी को स्वाद लेकर तो सभी खाते है। लेकिन वायरल वीडियो में इसका स्वाद गाय ले रही है। वायरल वीडियो में दो गाय सड़क के किनारे पानी पूरी के ठेले के सामने खड़ी है और मजे लेते हुए मां बच्चा पानी पूरी खा रहे हैं। एक शख्स भी वहां पानी पूरी खा रहा होता है और साथ में अपने हाथों से गायों को भी पानी पूरी खिला रहा होता है। वीडियो में देख सकते हैं। कैसे दोनों एक दूसरे की बारी आने का इंतजार कर रही है और लगातार मजे लेते हुए गोलगप्पे खाए जा रही है। रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। दोनों को शायद पानी पूरी ज्यादा पसंद आ गई है।

यूजर्स ने भी पसंद किया वीडियो

गायों का ये अंदाज देख कर तो सभी चौक ही गए। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर झारखंड के कलेक्टर संजय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा अगर मां बेटी साथ हों और गोलगप्पे की दुकान हो... फिर कहना ही क्या। यूजर्स ने वीडियो को बहुत प्यार दिया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने लाइक्स दिए है। यूजर्स ने वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दिए है एक ने लिखा ऐसे व्यक्ति बहुत कम होते हैं जो गौ माता की सेवा करते हैं उन्हें खिलाते पिलाते हैं। दूसरे ने लिखा इस वीडियो में तो बहुत सुन्दर नजारा देखने को मिला है।

Tags:    

Similar News