Madhya Pradesh Video: अस्पताल में गाय ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख कर हो जाओगे हैरान

Madhya Pradesh Video: वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के राजगढ़ के जिला अस्पताल का है, अस्पताल के अंदर एक गाय टहल रही है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-11-21 13:26 GMT

Madhya Pradesh Video(photo-social media)

Madhya Pradesh Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के अनेक वीडियो वायरल होते हैं। जिसमें कभी-कभी जानवर कुछ ऐसी हरकते करते हैं। जिसे देख कर हैरानी हो जाती है, वैसे इनके वीडियो यूजर्स को काफी पसंद भी आते हैं। सबसे ज्यादा पालतू जानवरों के वीडियो वायरल होते हैं। पर कभी-कभी सड़क पर रहने वाले जानवरों के भी वीडियो सामने आते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक गाय का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक अस्पताल में घुस जाती है और वहां रखा खचरा खाने लगती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आईसीयू में घुसकर गाय ने डिब्बे से मेडिकल कचरा खाया, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के राजगढ़ के जिला अस्पताल का है, अस्पताल के अंदर एक गाय टहल रही है। गाय को खुले में घूमते और अस्पताल के कचरे के डिब्बे से मेडिकल कचरा खाते हुए देखा गया, विशेष रूप से, यह घटना सुरक्षाकर्मियों और अस्पताल द्वारा किराए पर लिए गए दो गाय पकड़ने वालों की मौजूदगी में हुई, ताकि ऐसी घटना को रोका जा सके। वार्ड में किसी ने गाय को घूमते हुए देख लिया और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

गाय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर log.kya.sochenge नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो को पसंद कर रहे हैं। यूजर्स वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा गौ माता है भाई आशीर्वाद देने आई होगी, वहीं यूजर ने लिखा तथ्य यह है कि गाय भूखी थी..और भोजन की तलाश में वह चिकित्सा अपशिष्ट तक खा रही थी..तो भारत में गायों की स्थिति खराब है..अगर हर घर एक गाय को कम से कम एक चपाती देता है कोई गाय भूख से पीड़ित नहीं होगी।

Tags:    

Similar News