Funny Video: पहाड़ों में बर्फ के बीच स्लाइड करती दिखी गाय, ठंड का ले रही है मजा, वीडियो वायरल

Funny Video: वायरल वीडियो में गाय बर्फबारी के मजे ले रही है। वह पिसलते हुए नीचे गिर रही है। ऐसा करने में उन्हें बहुत मजा आ रहा है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-11-13 09:34 GMT

Cow funny Video(video-social media)

Funny Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। जिसे देख कर काफी मजा आता है। कभी यह वीडियो बहुत फनी होती है। तो कभी यह वीडियो बहुत ज्यादा इमोशनल होते हैं। ज्यादातर वीडियो डॉग्स के ही सामने आते हैं। लेकिन कभी-कभी गाय के वीडियो भी वायरल होते हैं। जिसे यूजर्स बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर गाय का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पहाड़ों पर बर्फ के बीच स्लाइड कर रही है। ऐसा करते हुए वह बहुत ज्यादा एन्जॉय कर रही है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच मजे से खेलते हुए नजर आई गाय, देखे यह मजेदार वीडियो

वायरल वीडियो में गाय बर्फबारी के मजे ले रही है। वह पिसलते हुए नीचे गिर रही है। ऐसा करने में उन्हें बहुत मजा आ रहा है। वीडियो में और भी गाय मौजूद है। एक गाय बर्फ पर बैठकर पहाड़ी से नीचे की ओर सरकती देखी जा रही है। गाय एक दम इंसानों की तरह मजे से स्लाइड कर रही है। दूसरी गाय नीचे की तरफ खड़ी होकर उसे देख रही है। शायद वह उसे ऐसा करते देख काफी हैरान हो रही है।

यूजर्स ने पसंद किया वीडियो

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर Buitengebieden नामक अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक 101.1K लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा गायों को सिर्फ मजा चाहिए, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा गाय को मस्ती करते हुए पहली बार देखा यह बहुत ज्यादा इनोसेंट लग रही है।

Tags:    

Similar News