Funny Videos Viral: दूल्हे को देख कर दुल्हन के उड़े होश, वायरल हुआ शादी का ये मजेदार वीडियो

Dulha Dulhan Videos Viral: शादी से जुड़े बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। जिसमें किसी का दूल्हा भाग जाता है तो किसी की दुल्हन भाग जाती है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-23 13:01 GMT

Dulha Dulhan Ka Video: लड़का हो या चाहे लड़की हो, हर कोई अपने शादी के सपने तो देखता ही है। लड़कियां सोचती है कि उनका जीवन साथी सुन्दर हो, सुशील हो, और अच्छा हो और लड़के भी यहीं सब कुछ सोचते हैं अपने जीवन साथी के लिए। हर कोई चाहता है वह अपना जीवन साथी खुद चुने लेकिन यह सब हर किसी के नसीब में नहीं होता है। शादी से जुड़े बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। जिसमें किसी का दूल्हा भाग जाता है तो किसी की दुल्हन भाग जाती है, और किसी का दूल्हा सुन्दर नहीं होता है तो किसी की दुल्हन उनके लायक नहीं होती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

दुल्हन ने झुका ली अपनी नजरें:

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी का फंक्शन चल रहा है और दूल्हा स्टेज पर खड़ा अपनी दुल्हन का वेट कर रहा है। उसके बाद दुल्हन स्टेज तक आती तो है लेकिन दूल्हे को नजर उठा कर भी नहीं देखती है, यह देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे। कि आखिर यह दुल्हन अपने दूल्हे को देखती क्यों नहीं है। लेकिन इस वीडियो में दूल्हे को देख कर आप भी समझ जाएंगे की दुल्हन ने दूल्हे को नजर उठाकर भी क्यों नहीं देखा और जैसे ही स्टेज पर खड़ा दूल्हा जैसे ही दुल्हन को स्टेज पर आने के लिए लेने आता है। तो दुल्हन बिना मन उसे अपना हाथ देती है।

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर funtaap अकाउंट ने पोस्ट किया है। और इस पर लिखा दुःख दर्द पीड़ा। इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सरकारी नौकरी ने इसकी किस्मत चमका दी, दूसरे ने लिखा किस्मत हो तो ऐसी हो। यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमैंट्स किये हैं। वीडियो को देख कर आपका भी मनोरंजन हो जाएगा।

Tags:    

Similar News