Farmani Naaz: मुसीबत में 'हर-हर शंभू' गाना गाने वाली फरमानी नाज, जाने क्यों भाई-जीजा गिरफ्तार और पिता फरार

Farmani Naaz: पुलिस का दावा है सिंगर फरमानी नाज का सगा भाई अरमान इस गिरोह का सरगना है। पिता आरिफ और जीजा इरशाद भी लूटपाट में साथ देते थे।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-11-09 14:25 GMT

Farmani Naaz(video-social media)

Farmani Naaz: फ़रमानी नाज़ एक फेमस सिंगर, उन्होंने 'हर-हर शंभू' गाना गाया है। उत्तरप्रदेश राज्य के मुजफ्फर नगर जिले के मोहम्मदपुर गांव की रहने वाली फ़रमानी नाज़ एक यूटूबर सिंगर है। इनके यूट्यूब पर चार मिलियन सब्सक्राइबर है। इंस्टाग्राम पर भी उन्हें 15000 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फ़रमानी नाज़ की शादी भी हो रखी है परन्तु पति ने शादी ले बाद उन्हें छोड़ दिया था। एक शख्स ने उनका गाना सुना और उन्हें अपने साथ काम करने को कहा, इसके बाद फ़रमानी नाज़ ने एक गाना रिकॉर्ड किया और वह फेमस हो गई। लेकिन वह एक और कारण से अभी चर्चे में बनी हुई है। जिसमें उनपर चोरी का आरोप लगाया गया है।

फ़रमानी नाज के परिवार पर लगा चोरी का आरोप, कहा सरिया चुराता है परिवार

मेरठ के एक गांव में हुई कुछ ऐसी घटना जिसमें कई कुंटल सरिया लूट लिया गया था। पुलिस ने जब इस बात का पता करा तो पुलिस का दावा है सिंगर फरमानी नाज का सगा भाई अरमान इस गिरोह का सरगना है। पिता आरिफ और जीजा इरशाद भी लूटपाट में साथ देते थे। उनपर पुलिस ने सरिया चोरी करने का और लूट करने का आरोप लगाया है। बता दें कि एक महीने पहले टेहरकी गांव में चौकीदार को बांध कर सामान चुराया था। रविवार को पुलिस ने खिर्वा मार्ग पर एक पिकअप को रोका था, और जब चोरों से पूछा तो उन्होंने बताया कि टेहरकी गांव की पानी की टंकी का सरिया उन्होंने लूटा था।

रिपोर्ट के बाद पता चला कि फ़रमानी नाज का सगा भाई अरमान इस समय जेल में हैं और अरमान के पिता आरिफ और उनके जीजा इरशाद भी चोरी करते हैं। टेहरकी गांव में हुई घटना में भी पुलिस ने इन्हे ही आरोपी बताया है। सरधना पुलिस ने फ़रमानी के भाई और जीजा समेत आठ और लोगों को पकड़ा है। कंकरखेड़ा निवासी अनुज, मोनू, शाकिर, इरशाद, शाहरुख, टेहरकी गांव सरधना निवासी फिरोज और मोहम्मदपुर लोहड्डा मुजफ्फरनगर निवासी अरमान को गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल फ़रमानी नाज के पिता फरार है। महिंद्रा पिकअप और सरिये पुलिस ने बरामद कर लिए है। फ़रमानी नाज का कहना ये हैं कि उन्हें झूठे आरोप में फसाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News