Aligarh News: समान नागरिक संहिता (UCC) के समर्थन में विधि-विधान से किया यज्ञ, मोदी सरकार को शक्ति प्रदान करने की कामना

Aligarh News: आसुरी शक्तियों को सद्बुद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूसीसी लागू करने की शक्ति प्रदान करने के लिए अलीगढ़ में यज्ञ करके ईश्वर से कामना की गई।

Update: 2023-07-09 13:50 GMT

Aligarh News: आसुरी शक्तियों को सद्बुद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूसीसी लागू करने की शक्ति प्रदान करने के लिए अलीगढ़ में यज्ञ करके ईश्वर से कामना की गई। एक देश एक कानून की स्थापना और समान नागरिक संहिता के समर्थन में अलीगढ़ के अचल ताल स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर पर इस विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

समान नागरिक संहिता को बताया देश के लिए जरूरी

यज्ञ के दौरान विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए समाजसेवियों ने यज्ञ में आहुति देकर ईश्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अत्यधिक शक्ति प्रधान करने और आसुरी शक्ति को सदबुद्धि देने की कामना की। अलीगढ़ के अचलेश्वर मंदिर स्थित महादेव मंदिर पर हुए इस आयोजन के बारे में उड़ान सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार होने वाले यज्ञ से आसुरी शक्तियों का खात्मा होता है। वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। समान नागरिक संहिता देश के लिए बेहद जरूरी है। इसी के मद्देनजर इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। जिसमें भगवान से प्रार्थना की गई है कि समान नागरिक संहिता के लिए वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अत्यधिक शक्ति प्रदान करें। ताकि देश में एकता और भाईचारे के साथ समानता के लिए यह कानून बने। कार्यक्रम में मुख्य यजमान रहे विपुल भारद्वाज ने बताया कि विधि विधान से हम सभी लोगों ने मिलकर हवन व यज्ञ किया है। जिसमें सभी ने इस उद्देश्य के साथ आहुति दी है कि भगवान सकारात्मक कामों के लिए शक्ति प्रदान करें। जिससे केंद्र की मोदी सरकार समान नागरिक संहिता को लेकर कानून बना सके।

Tags:    

Similar News