Kanpur News: हरियाणा में यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद कानपुर में हाई अलर्ट

Kanpur News: प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है। हाई अलर्ट के बाद पुलिस फ्लैग मार्च करते नजर आई। वहीं मंदिरो के पास सुरक्षा व्यवस्था अतिरिक्त बढ़ा दी गई। जगह-जगह पुलिस फोर्स मौजूद है।

Update:2023-08-02 14:31 IST

Kanpur News: प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है। हाई अलर्ट के बाद पुलिस फ्लैग मार्च करते नजर आई। वहीं मंदिरो के पास सुरक्षा व्यवस्था अतिरिक्त बढ़ा दी गई। जगह-जगह पुलिस फोर्स मौजूद है।

हरियाणा में बवाल बाद कानपुर शहर में हाई अलर्ट

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि कुछ जगह हुई घटनाओं को देख कानून व्यवस्था समस्या की दृष्टिगत जो अलर्ट घोषित हुआ है। उसमें कानपुर कमिश्नरेट में भी सभी कर्मचारियों अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।जो संवेदनशील स्थान है। वहां पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। आवश्यक पुलिस बल तैनात किया गया है। जो भी संस्था द्वारा विरोध प्रदर्शन घोषित किए गए हैं। वहां पर भारी पुलिस व्यवस्था लगाई गई है। उच्च अधिकारियों भी मौजूद रहेंगे। यहां पर पुलिस का पूरा प्रयास है। यहां की कानून व्यवस्था सही रहे। कोई ऐसी विपरीत घटना न होने पाए।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी के आदेश सभी डीसीपी, एसीपी अपने-अपने क्षेत्र में सोशल मीडिया समेत अन्य गतिविधियों पर नजर रखे रहे। कोई भी झूठी ख़बर को फैला न पाए। सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। वहीं संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग करते नजर आए। भीड़ लगाए हुए लोगों को घर जाने को कहे। संवेदनशील क्षेत्रों में समय-समय पर फ्लैग मार्च होता रहेगा।

शहर में आईबी, एलआईयू व स्टेट इंटेलिजेंट ने बढ़ाई निगरानी हाई अलर्ट के बाद शहर में आईबी, एलआईयू, स्टेट इंटेलिजेंट ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है। और वहीं अपने तंत्रों को मजबूत कर दिया है। वहीं अति संवेदनशील, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश इनको मिले है।

बवाल के बाद बजरंग दल का है विरोध प्रदर्शन

मेवात के नूंह में हिन्दुओं के आस्था व श्रद्धा के धार्मिक यात्रा पर इस्लामिक जेहादियों ने तीर्थयात्रियों पर भारी पथराव, हिंसा, आगजनी और पहाडियों से सीधी गोलियां चलाई गईं हैं। जिसमें सेंकड़ों गाड़ियों क्षतिग्रस्त और आगजनी की भेंट चढी है। तीर्थयात्री व बजरंग दल कार्यकर्ता घायल हुए हैं।जिसके विरोध में आज बजरंग दल कानपुर दक्षिण प्रदर्शन करेगा।

Tags:    

Similar News