Video Viral: मां ने बच्चों के साथ की मस्तीभरी शरारत, वीडियो देख कर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Video Viral: वायरल वीडियो में क्यूट सी जुड़वाँ बच्चियां एक मैट पर बैठ कर खेल रही है। तभी अचानक से उनके पीछे ब्राउन कलर की ब्लैंकेट ओढे आता है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-09 11:16 GMT

Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी इंसानों के तो कभी जानवरों के अनेक वीडियो सामने आते रहते हैं। वीडियो देख कर हम अपनी हंसी को काबू में नहीं कर पाते हैं। कभी कोई किसी के साथ प्रैंक करता है तो कभी कोई किसी से लड़ता है। लेकिन सबसे ज्यादा वीडियो भाई-बहन के वायरल होते हैं। उनकी मस्ती और लड़ाई तो सभी को पसंद आती है। लेकिन मां बच्चों के वीडियो भी सॉशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनकी वीडियो लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं और ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें मां अपने बच्चों के साथ बहुत मस्ती कर रही है।

मां ने डराया अपने बच्चों को

वायरल वीडियो में क्यूट सी जुड़वाँ बच्चियां एक मैट पर बैठ कर खेल रही है। तभी अचानक से उनके पीछे ब्राउन कलर की ब्लैंकेट ओढे आता है। वह पहले एक बच्ची को ब्लैंकेट के अंदर ले लेता है। जैसे ही दूसरी बच्ची ये सब देखती है। तो वह डर जाती है और वहां से भागने लगती है। तभी जल्दी से ब्लैंकेट उसके पास आती है और उसे भी अपने अंदर ले जाती है तभी बच्ची जोर-जोर से रोने लगती है। समझ नहीं आ रहा है। कि वीडियो डरावना है या फनी है। इसके अलावा वीडियो में एक मॉन्स्टर म्यूजिक भी बज रहा है। जो इस वीडियो को और भी डरावना वह फनी बना रहा है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

वायरल वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को cheerfulkangaroo नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक मिलियन व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। यूजर्स वीडियो पर कमैंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कोई इस वीडियो को फनी कैसे समझ सकता है। इसमें बच्चों की हालत देखो वह किस तरह डर रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आखिर ये किस तरह के मां बाप है जो अपने बच्चों को इस तरह डरा रहे हैं।

Tags:    

Similar News