Dance Video Viral: कोरियन महिला ने किया क्लासिकल डांस, चढ़ा भारतीय संस्कृति का जादू, वीडियो वायरल

Dance Video Viral: वायरल वीडियो में जो महिला है वह दक्षिण कोरिया की है और इनका नाम beena keum है। वीडियो में महिला स्टेज पर नजर आ रही है और उनका लुक भी ट्रेडिशनल है जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही है। उसके बाद वह क्लासिकल डांस करती है

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-07 05:39 GMT

Korean Girl Classical Dance Video: भारत अपनी संस्कृति और कला के लिए हमेशा चर्चे में रहता है। भारतीय लोग अपने रहन-सहन, परम्परा को कभी नहीं भूलते हैं। फिर चाहे वह देश के किसी भी कोने में हो लेकिन अपनी परम्पराओं को कभी नहीं भूलते हैं। भारत के सभी उत्सव, त्योहार बहुत ही अलग होते हैं। अगर भारतीय कला की बात करे तो सोशल मीडिया पर आपने बहुत से वायरल वीडियो तो देखे ही होंगे जहां विदेशी लोग भारतीय गानों पर डांस करते हैं। भारतीय गाने सुनना पसंद करते हैं। लोगों ने भारतीय नृत्य इतना पसंद किया है कि वह अब कोरिया तक भी पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर एक कोरियन लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह क्लासिकल डांस कर रही है।

किया बेहतरीन क्लासिकल डांस

वायरल वीडियो में जो महिला है वह दक्षिण कोरिया की है और इनका नाम beena keum है। वीडियो में महिला स्टेज पर नजर आ रही है और उनका लुक भी ट्रेडिशनल है जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही है। उसके बाद वह क्लासिकल डांस करती है जो कि बहुत जबरदस्त होता है। लेकिन वीडियो में ट्विस्ट ये हैं कि गाना इंडिया का नहीं है। लेकिन वह इस गाने पर क्लासिकल डांस कर रही है। इनके साथ दूसरी महिला भी होती है। जो कि भारतीय होती है। दोनों मिलकर बहुत ही सुन्दर डांस करती है। इससे पता चलता है कि भारतीय कला हर देश के लोगों को अच्छी लगती है।

यूजर्स का जीता दिल

इस डांस ने तो सभी यूजर्स का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर mylovefromkorea17 नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा जब दो संस्कृति एक दूसरे से मिलती है, तो उससे ज्यादा खूबसूरत और कुछ नहीं होता है। यूजर्स ने वीडियो को बेहद पसंद भी किया है। वीडियो पर अब तक 22,844 लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर कमैंट्स भी कर रहे हैं। एक ने लिखा आज तक ये कभी नहीं देखा कि कोरियन लड़की का इंडियन क्लासिकल डांस और इंडियन लुक, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ये बहुत ही ज्यादा सुन्दर है, इनके डांस को देख कर तो मुझे प्राउड है। इनके क्लासिकल डांस की तो यूजर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Tags:    

Similar News